भारत एक ऐसा देश
जहाँ बहुत सारी नदियाँ बहती है जिनमे से कुछ नदियाँ भारत के नक़्शे पर अपनी छाप
छोडती है भारत की सबसे बड़ी नदी (Bharat ki sabse badi nadi) सिंधु नदी है जिसे इंगलिश में Indus River कहा जाता है यह न
सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी नदी भी है इसकी लम्बाई कुल लम्बाई 3,200 किलोमीटर है तो
आइये जानते है भारत की 10 सबसे बड़ी नदिया
कौनसी है |
भारत की सबसे बड़ी
नदी कौन सी है Bharat ki
sabse badi nadi
1. सिंधु नदी (Indus River): सिंधु नदी भारत
की सबसे बड़ी नदी है। यह नदी का उद्गम तिब्बत में स्थित सिन-का-बाब जगह से होता है।
इस नदी की लम्बाई 3,200 किलोमीटर हैं।
यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच में बहती है। सिंधु नदी की सहायक नदिया भी है।
शतद्रु, ईरावती, विपासा,वितस्ता, चन्द्रभागा है।
इन उपनदी में से भी शतद्रु सबसे बड़ी नदी है।
2. ब्रह्मपुत्र नदी:
ब्रह्मपुत्र नदी भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई 2,900 किलोमीटर है।
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत, और बांग्लादेश की
और बहती है। ब्रह्मपुत्र और पद्मा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। ब्रह्मपुत्र
नदी की यह पांच उपनदियाँ हैं सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा,लोहित, बराक आदि।
3. गंगा नदी: गंगा
नदी भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी है यह सबसे पवित्र नदियो में से एक मानी जाती है।
गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी भी कहा जाता है गंगा नदी की लम्बाई 2,525 किलोमीटर हैं।
यह नदी भारत से नेपाल से बांग्लादेश की और बहती है गंगा नदी की सहायक नदिया भी है
महाकाली, सोन, करनाली, कोसी,गंडक, घाघरा, यमुना, महानंदा आदि है।
4. गोदावरी नदी:
गोदावरी दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय
नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इस नदी की लम्बाई 1,465 किलीमीटर है इस की उपनदियों में प्रमुख
प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा है।
5. कृष्णा नदी:
कृष्णा नदी मध्य दक्षिण भारत की पवित्र नदियों में से एक है। कृष्णा नदी पश्चिमी
घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। कृष्णा नदी की कुल लम्बाई 1,400 है। कृष्णा नदी
की उपनदियाँ तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मूसी और भीमा आदि
है।
6. यमुना नदी: यमुना
नदी यमुनोत्री जगह से निकलती है इसे उत्तर भारत की प्रमुख नदी भी कहा जाता है यह
गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है इसकी लम्बाई 1,376 किलोमीटर हैं इसकी सहायक नदियों में चम्बल,सेंगर, बतवा, छोटी सिन्ध और
केन है।
7. नर्मदा नदी:
नर्मदा का उद्गम विंध्याचल की मैकाल पहाड़ी शृंखला में अमरकंटक नामक स्थान में है।
नर्मदा नदी की लम्बाई 1,310 किलोमीटर है। यह
नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा को रेवा नाम भी है
इसकी हिरन, बरना, चोरल , करम और लोहर, जैसी महत्वपूर्ण
सहायक नदियां है।
8. महानदी: महानदी
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सबसे बड़ी नदी है इस नदी को छत्तीसगढ़ की गंगा भी कहा जाता है
महानदी को चित्रोत्पला, महानन्दातथा
नीलोत्पला आदि नामों से भी जाना जाता है इसकी लम्बाई कुल 855 किलोमीटर महानदी
की सहायक नदियाँ पैरी, सोंढुर, शिवनाथ, हसदेव, अरपा, जोंक, तेल है।
9. कावेरी नदी:
कावेरी नदी दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर बंगाल की खाड़ी मिलती है इसकी कुल
लम्बाई 765 किलोमीटर हैं।
यह नदी पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरी पर्वत से निकली है। सिमसा, हिमावती,भवानी इसकी सहायक
उपनदियाँ है।
10. ताप्ती नदी: ताप्ती
पश्चिम भारत की महत्वपूर्ण नदियों में से एक है इस नदी को तापी नदी के नाम से भी
जाना जाता है ताप्ती नदी की कुल लम्बाई 724 किलोमीटर हैं यह नदी मध्यप्रदेश, गुजरात और
महाराष्ट्र से होकर गुजरती है ताप्ती की सहायक नदियाँ बल्गुर, पूर्णा, बोरो, पंजरा और ओनर है
आपने ऊपर भारत की
10 सबसे बड़ी नदियाँ
कौनसी है के बारे में जाना हालाकिं भारत की सबसे बड़ी नदी सिंधु नदी (Indus River) है जिसकी कुल
लम्बाई 3,200 किलोमीटर है |
भारत की 10 सबसे बड़ी नदी कौन सी है Bharat ki sabse badi nadiya
Reviewed by ADMIN
on
May 30, 2019
Rating:

No comments: