बादल कैसे बनते है बादल बनने का क्या कारण है आज की इस पोस्ट में हम बादल से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे वैसे बादल का बनना मनुष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय रहा है श्रृष्टि के आरम्भ से ही बादल वर्षा के रूप में मनुष्य एवं जीव-जंतुओं को पानी देते रहे हैं और इसी पानी के कारण धरती पर जिव-जन्तु और पेड़-पौधे जीवित रहते हैं हालांकि बहुत से लोगो को यह नहीं मालूम की बादल कैसे बनते है और इसके बनने का विशेष कारण क्या है |


बादल कैसे बनते हैं?

हम जानते हैं कि सूर्य की गर्मी से नदियों, तालाबों, झीलों और सागरों का पानी भाप बनकर हवा में उड़ता रहता है वाष्प से युक्त गर्म हवा हल्की होने के कारण आकाश में ऊपर उठती रहती है अधिक वाष्प वाली हवा जब एक जगह जमा हो जाती है, तो उसका रूप धुंए जैसा हो जाता है जलवाष्पयुक्त हवा के इसी रूप को हम बादल कहते हैं उपयुक्त अवस्थाओं में बादलों में उपस्थित जलवाष्प धुल, नामक और धुंए के कणों पर संधनित होकर बूंदों में बदल जाती है यही बूंदे बड़ी होकर वर्षा के रूप में धरती पर गिरती हैं |

बादल कितने प्रकार के होते हैं?

आकाश की ओर ध्यानपूर्वक देखने से पता चलता है कि सभी बादल एक जैसे नहीं होते हैं l बादलों को उनके आकार व स्वरूप के अनुसार मुख्य रूप से चार भागों में बांटा जा सकता है:-

1. पक्षाभ मेघ (Cirrus) : ये बादल बहुत ऊंचाई पर बनते हैं इनका रंग सफेद होता है और ये चिड़िया के पंख की भांति दिखते हैं इनकी ऊंचाई धरती से 8 से 11 कि. मी. (5 से 7 मील) तक होती है ये बर्फ के छोटे-छोटे कणों से मिलकर बनते हैं |

2. स्तरीय मेघ (Stratus) : ये बादल लगभग 2440 मीटर (8000 फुट की ऊंचाई पर बनते हैं ये कोहरे की परत जैसे लगते हैं ये प्राय: खराब मौसम और बूंदा-बांदी की सूचना देते है |

3. कपासी मेघ (Cumulus) : कपास की ढेर की शक्ल के ये बादल पृथ्वी से 4000 या 5000 फुट की ऊंचाई पर बनते हैं ये ऊपर से गुम्बद के आकार के होते हैं और नीचे से चपटे होते हैं ये आकाश में सफेद पहाड़ की तरह नजर आते है |

4. वर्षा मेघ (Nimbo Stratus) : ये सबसे कम ऊचाई पर बनने वाले बदल हैं ये गहरे भूरे या काले रंग के होते हैं इन बादलों से ही वर्षा होती है इसके अतिरिक्त बादलों की और भी किस्में होती हैं, लेकिन मुख्य रूप से यही किस्में होती हैं |

हम आशा करते है की आपको अब समझ में आ गया होगा की बादल कैसे बनता है अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें |

यह भी पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.