क्या आप जानते है
भारत की प्रथम आईपीएस महिला कौन थी, जी हाँ हम बात कर रहें है किरण बेदी की जिन्हें भारत की
प्रथम आईपीएस ऑफिसर बनाने का गौरव प्राप्त है आईये जानते है किरण बेदी के बारे में
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और जानकारियां
भारत की प्रथम आईपीएस महिला कौन थी?
किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर के एक अच्छे पंजाबी व्यापारी परिवार में हुआ था किरण बेदी का पूरा नाम किरण पेशवरिया है उनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशवरिया और माताजी का नाम लता था इन्होने अपनी पढाई सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल अमृतसर से शुरू की थी और बाद में वर्ष 1976 में इन्होने राजनीतिशास्त्र में पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की |
किरण बेदी वर्ष 1972 में इंडियन
पुलिस सर्विस में शामिल हुई उस दशक में महिलाओं का इंडियन पुलिस सर्विस का अंग
बनने के लिए 80 लोगों का एक
समूह प्रशिक्षण ले रहा था और इन 80 में से 79 पुरुष थे जबकि मात्र एक महिला थी और वो थी किरण बेदी जी | जिन्हें भारत की
प्रथम आईपीएस बनने का गौरव हासिल हुआ |
किरण बेदी ने
अपने करियर की शुरुआत ASP
के पद से की
इन्होने अपना दिल्ली का कार्यलय पुलिस आयुक्त प्रतिनिधि (DCP) की तरह चाणक्यपुरी, दिल्ली से शुरू
किया इन्होनें अपने 25 वर्ष के करियर
में दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ व मिज़ोरम
में सेवाएँ दी
किरण बेदी को
वर्ष 1979 में “प्रेसिडेंट पुलिस
मेडल” से सम्मानित किया
है तथा वर्ष 1994 में रमन मैगसेसे
पुरस्कार से सम्मानित किया गया है साथ ही साथ इन्हें वर्ष 2005 में मदर टेरेसा
नेशनल अवार्ड फॉर सोशल जस्टिस से भी सम्मानित किया गया है |
किरण बेदी ने IPS (भारतीय पुलिस
सेवा) के अंतर्गत वर्ष 1972 से 2007 तक देश की सेवा
की है किरण बेदी वर्ष 2016 से अब तक
पुदुच्चेरी में उप-राज्यपाल के पद पर नियुक्त है इन्होने अपने जीवनकाल में “इट्स ऑलवेज
पॉसिबल” और “लीडर एंड
गवर्नेंस” नाम से दो
किताबें भी लिखी है |
Read also
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
भारत की पहली महिला आईएएस कौन थी?
Read also
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
भारत की पहली महिला आईएएस कौन थी?
प्रथम आईपीएस महिला कौन थी? Bharat ki pratham mahila IPS kaun hai
Reviewed by ADMIN
on
May 29, 2019
Rating:

No comments: