संसार सजीव व निर्जीव वस्तुओं का बना है। सजीवों के अध्ययन को जीव विज्ञान कहते हैं। जीव विज्ञान को अंग्रेजी में Biology कहते हैं।

ग्रीक भाषा में Bios का अर्थ है जीवन (Life) Logos का अर्थ है अध्ययन (Study)

जीव विज्ञान क्या होता है? Biology in Hindi

जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग सबसे पहले 1801 ई० में लैमार्क (फ्रांस ) और ट्रेविरेनस (जर्मनी) नामक दो वैज्ञानिकों ने किया था। अरस्तु (Aristotle) को जीव विज्ञान का जनक कहते हैं।


जीव विज्ञान की दो शाखाएं होती है:-

(1) वनस्पति विज्ञान (Botany; Botane = Herbs- शाक)
(2) जन्तु विज्ञान (Zoology; Zoon = Animal- जन्तु)

जीवविज्ञानी जीवन के विविध पक्षों का अध्ययन करते हैं। जिससे जीव विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का जन्म हुआ। उनमे से प्रमुख निम्नलिखित हैं
(i) वर्गिकी (Taxonomy)
(ii) आकारिकी (Morphology)
(iii) शारीरिकी/शरीर रचना विज्ञान (Anatomy)
(iv) कार्यिकी/शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology)
(v) औतिकी (Histology)
(vi) कोशिका विज्ञान (Cytology)
(vii) आण्विक जीव विज्ञान (Molecular Biology)
(viii) भ्रौणिकी (Embryology)
(ix) पारिस्थितिकी (Ecology)
(x) आनुवंशिकी (Genetics)
(xi) उद्विकास (Evolution)

थियोफ्रेस्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है। थियोफ्रेस्टस ने अपनी पुस्तक हिस्टोरिया प्लांटेरम (Historia Plantarum) में 500 किस्म के पौधों का वर्णन किया है।

अरस्तु को जंतु विज्ञान का जनक कहते हैं। अरस्तु ने अपनी पुस्तक हिस्टोरिया ऐनिमेलियम (Historia Animalium) में लगभग 500 जन्तुओं का वर्णन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.