हरियाणा में कितने जिले है? Haryana me kitne jile hai

आपने हरियाणा (Haryana) का नाम अवश्य सुना होता इस लेख में आपको हरियाणा के बारे में कुछ सामान्य ज्ञान (Haryana General Knowledge) के बारे में बता रहें है हरियाणा राज्य भारत के उत्तर भाग में स्थित है इसका गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ था जोकि पंजाब से भाषा के आधार पर अलग होकर अस्तित्व में आया था यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ है इसलिए हरयाणा को भारत की हरित भूमि भी कहा जाता है हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है जोकि पंजाब की राजधानी भी है |


चंडीगढ़ को हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी 1 नवम्बर 1966 को इनके निमार्ण के दौरान ही बनाया गया था और 1966 में ही चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा भी दिया गया यह प्रदेश 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है |

हरियाणा के पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्थान है और या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली हरियाणा से जुड़ा हुआ है |

भारत के उत्तर में स्थित हरियाणा, दिल्ली को तीन ओर से घेरे हुए है जिस क्षेत्र को आज आप हरयाणा के नाम से जानते है वह वैदिक काल के अंत समय का मध्यमा क्षेत्र है और इसे हिन्दू धर्म का जन्म स्थान माना गया है हरियाणा हरियाणवी, हिंदी तथा अन्य भाषाओं का गढ़ है जोकि भाषा के आधार पर पंजाब से अलग हुआ था और इसे पंजाब से अलग करने का उद्देश्य हिंदी और पंजाबी राज्यों को अलग अलग पहचान देना था |

हरियाणा के गठन के समय हरियाणा प्रदेश का कुल वार्षिक बजट 27 करोड़ रूपये था जबकि पंजाब का कुल वार्षिक बजट 97 करोड़ था यह हरियाणा के बजट का लगभग तीन गुणा अधिक था लेकिन आज हरियाणा का वार्षिक बजट 27000 करोड़ है वही पंजाब का वार्षिक बजट 16000 करोड़ है हरियाणा का वार्षिक बजट पंजाब से डेढ़ गुणा अधिक है |

हरियाणा को दो प्राकृतिक क्षेत्रों में भी बाटा जा सकता है एक उप-हिमालयी तराई और दूसरा इंडो-गंगा के मैदानों में | हरियाणा का मैदानी क्षेत्र उपजाऊ है और उत्तरी से दक्षिणी की ओर इसकी ढलान है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई औसतन 700 से 900 फूट है जबकि हरियाणा का दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र शुष्क, रेतीला और बंजर है |


हरियाणा में कितने जिले है सबसे बड़ा और छोटा कौनसा है ?

हरियाणा में कुछ समय पहले 21 जिलें हुआ करते थे लेकिन सितम्बर 2016 में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दादरी विकास रैली में गए तो उन्होंने प्रदेश के सबसे बड़े उपमंडल चरखी दादरी को जिला घोषित कर दिया जिससे जिलों की संख्या बड़कर 22 हो गयी आईये जानते है उन जिलों के क्या नाम है:
1. भिवानी
2. फरीदाबाद
3. गुरुग्राम
4. अम्बाला
5. झज्जर
6. फतेहाबाद
7. कैथल
8. जींद
9. कुरुक्षेत्र
10. करनाल
11. मेवात
12. महेंद्रगढ़
13. पलवल
14. रेवाड़ी
15. पानीपत
16. सोनीपत
17. रोहतक
18. सिरसा
19. पंचकुला
20. यमुनानगर
21. हिसार
22. चरखी दादरी

हरियाणा में अब कुल 22 जिले है जिनमे सबसे पुराना जिला अम्बाला है और सबसे नया जिला चरखी -दादरी है जो 2016 में बना था हरियाणा का सबसे बड़ा जिला भिवानी है जबकि सबसे छोटा जिला पंचकुला है और अगर बात करें जनसंख्या के बारे में तो जनसंख्या के मामले में हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है और सबसे छोटा जिला पंचकुला है |

यह भी पढ़ें
हरियाणा की जनसंख्या कितनी है? 
भारत में कुल कितने राज्य है? 
छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले है? 
MTCR का फुल फॉर्म क्या है?

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.