IIP का full form क्या है आईआईपी क्या होता है? IIP किसे कहते है IIP का Hindi meaning क्या होता है इसका क्या कार्य होता है आइये जानते है |


IIP Full Form in Hindi - आईआईपी क्या होता है?

IIP Full Form in Hindi - आईआईपी क्या है?

IIP इंग्लिश का फुल फॉर्म “Index of Industrial Production” होता है जबकि IIP का हिंदी में फुल फॉर्म औद्योगिक उत्पाद सूचकांक होता है ये तो IIP का पूरा नाम था अब आइये जानते है IIP का क्या मतलब होता है |


IIP क्या होता है?

देश में, एक विशेष समय सीमा के भीतर औद्योगिक उत्पादन में होने वाले परिवर्तन को IIP द्वारा मापा जाता है। इसका आंकलन भारत में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय CSO अर्थात Central Statistics Office द्वारा प्रति माह किया जाता है। CSO, MOSP (Ministry of Statistics & Programme Implementation) के अधीन कार्य करता है IIP के माध्यम से औद्योगिक उत्पादों के एक समूह में शामिल वस्तुओं के उत्पादन में छोटी अवधि में हो रही घटत-बढ़त को दर्शाया जाता है।

भारत में IIP का आधार वर्ष 2004-05 रखा गया है। आधार वर्ष का मूल्य सदैव 100 होता है।अतः यदि एक वर्ष में IIP 110 है तो इसका अर्थ यह हुआ कि देश में 2004-05 के मुकाबले 10 %  ज्यादा औद्योगिक उत्पादन हुआ है।

IIP के तीन घटक होते हैं
1. खदानों का उत्पादन (Mining Production)
2. निर्माण (Manufacturing Production)
3. विद्युत (Electricity Production)

IIP में खदान उत्पादन की 61 वस्तुएं, निर्माण क्षेत्र की 620 वस्तुएं व विद्युत क्षेत्र (1) मिला कर कुल 682 वस्तुएं सम्मिलित हैं। जिनका भार पूरे IIP में क्रमशः 14.16%, 75.52% 10.32% है।

Read also

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.