Nato क्या है NATO की Full Form क्या है नाटो का फुल फॉर्म और इसका हिंदी अर्थ क्या होता है नाटो की स्थापना कब और कैसे हुई आइये जानते है इस पोस्ट के माध्यम से |


NATO full form in Hindi

NATO full form in Hindi

NATO का English Full Form “North Atlantic Treaty Organization” होता है और नाटो को हिंदी में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन कहा जाता है इसका मुख्यालय ब्रसेल्स, बेल्जियम में है नाटो एक विशेष प्रकार का सैन्य संगठन है इसे उत्तर अटलांटिक अलायंस भी कहा जाता है जिसकी स्थापना 4 अप्रैल सन 1949 में हुई थी |


वैसे नाटो का प्रारंभ 17 मार्च 1948 में हुई ब्रसेल्स के संधि से माना जाता है यह संधि नीदरलैंड, बेल्जियम, ब्रिटेन,लग्जमर्ग और फ्रांस के बीच हुई थी पर इस सोवियत रूस के सैन्य शक्ति से मुकाबला करने के लिए अमेरिका का शामिल होना काफी जरुरी था इसलिए अमेरिका ने एक ऐसा संगठन बनाने की पहल की जो सोवियत संघ के अतिक्रमण से पश्चिमी देशों की रक्षा कर सकें |

अर्थात् अमेरिका ने 4 अप्रैल सन 1949 को वाशिंगटन में nato की स्थापना की जिस पर 12 देशों ने हस्ताक्षर किये जिनमे नीदरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, लक्ज्मर्ग, कनाडा, इटली, नार्वे, आइसलैंड, बेज्लियम, पुर्तगाल और डेनमार्क देश थे और यह ब्रसेल्स संधि एक नए नाम नाटो के नाम से जानी जाने लगी |


नाटो संगठन का उद्देश्य यह था की इनके सदस्य राष्ट्र के राजनीतिक स्वतंत्रता एवं सैन्य सुरक्षा को बनाये रखना था और सोवियत संघ के खिलाफ पुरे विश्व में सभी समुदाय को एकजुट करना और अमेरिका के प्रभाव को बढाना था वर्तमान में नाटो के 29 सदस्य देश है NATO से सबसे बाद में जुड़ने वाला देश अल्बानिया और क्रोएशियाई है इन दोनों देशों ने 2009 में नाटो की सदस्यता ली थी |

Read also

3 टिप्‍पणियां:

Blogger द्वारा संचालित.