क्या आप जानते है OMR क्या होता है What is OMR in Hindi, ओ.एम.आर क्या है इसका पूरा नाम और हिंदी अर्थ/मतलब क्या होता है ओएमआर का क्या उपयोग है, ओ.एम.आर कैसे काम करता है, ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR Scanner) क्या है आइये जानते है OMR की सामान्य जानकारी हिंदी में |

OMR full form meaning in Hindi - ओ.एम.आर. क्या है?


ओ.एम.आर क्या होता है ? What is OMR in Hindi

OMR Stands for “Optical Mark Reader” (ऑप्टिकल मार्क रीडर) जिसे हिंदी में ऑप्टिकल निशान मान्यता कहा जाता है यह एक प्रकार का विशेष स्कैनर होता है इसका उपयोग उन जानकारियों को लेने के लिए किया जाता है जिन्हें हम किसी मार्क या निशान के द्वारा पेज पर डालते है उदाहरण के तौर पर आपने कभी दसवी की विज्ञान की परीक्षा दी होगी या सरकारी नौकरी की परीक्षा दी होगी उन परीक्षाओं में OMR शीट का उपयोग किया जाता है जिसमे विद्यार्थियों को अपने सवालों के जवाब पर पेंसिल से गोला भरना होता है और OMR का उपयोग उन्हीं चिन्हों को पढ़ कर जानकारी इक्कट्ठा करने का होता है |


OMR स्कैनर उन्हीं ओएमआर शीट को स्कैन कर पाता है जिन शीटों पर गोला पूरा ब्लैक किया जाता है यदि आप गोले को ब्लैक नहीं करते है तो स्कैनर आपके दिए गए उत्तरों की पहचान कर लेता है मतलब OMR सिर्फ ओएमआर शीट पर चिन्हित डाटा को ही पढ़ सकता है |

OMR कैसे काम करता है ?

डाटा को OMR स्कैनर या रीडर द्वारा पढ़ा जाता है इसके लिए सबसे पहले इसका सॉफ्टवेर होना आवश्यक है इसका सॉफ्टवेर इन्टरनेट की मदद से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है यह एक विशेष सॉफ्टवेर होता है जिसे OMR Sheet को Read करने के लिए बनाया गया है |

OMR शीट को जब OMR Scanner में डाला जाता है तो यह स्कैनर लेज़र लाइट को OMR शीट पर डालती है और यह उन्हीं गोलों को स्कैन करता है जिन काले चिन्हों को पूरी तरह से काला किया होता है OMR Scanner बहुत तेजी से कार्य करता है यह लगभग 1 घंटे में 10 हजार उत्तर शीट को पढ़ सकता है |


तो दोस्तों हम आशा करते है आपको OMR क्या है OMR full form और meaning in Hindi पोस्ट पसंद आई होगी अगर आपका ओ.एम.आर से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो हमें कमेंट्स में बता सकते है |

Read also

1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.