दोस्तों प्लास्टिक यानि की पॉलिथीन (Polythene) हमारे पर्यावरण के लिए खतरा है, लेकिन आज इस आर्टिकल के अंदर हम बात करेंगे कि पॉलिथीन की शुरुआत कैसे हुई? प्लास्टिक का आविष्कार किसने किया? पॉलिथीन में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक इसमें जिसको पॉलिथालीन भी कहा जाता है

plastic ka avishkaar kisne kiya

प्लास्टिक शब्द ग्रीक शब्द प्लास्टिकोज़ और प्लास्टोज़ से बना है | इसका अर्थ है जो लचीला है या जिसे ढाला, मोड़ा या मनमर्जी आकार दिया जा सके | सबसे पहले मनुष्य निर्मित प्लास्टिक पार्केसाइन का पेटेंट सन 1856 में बर्मिंघम इंग्लैंड के अलेक्जेंडर पार्क्स ने कराया था | इसे पहली बार 1862 में लंदन की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में रखा गया | प्लास्टिक के पहले प्राकृतिक रबर, जिलेटीन, कोलेजीन और नाइट्रोसेल्युलोज़ जैसे पदार्थ उपलब्ध थे |


प्लास्टिक का आविष्कार अलेक्जेंडर पार्कस ने 1862 में ब्रिटेन में किया था और 1866 में पार्क्स ने पार्केसाइन कम्पनी बनाकर इसका बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया |

सन 1907 में अमेरिका के न्यूयॉर्क स्टेट के लियो हेंड्रिक बेकलैंड ने पहली बाकर सिंथेटिक पद्धति से प्लास्टिक बनाया | उसने फेनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड को मिलाकर गर्म किया, जिसे ठंडा करने पर कठोर पदार्थ मिला | बाद में उसने इसमें लकड़ी का बुरादा, एस्बेस्टस और स्लेट पाउडर मिलाकर कई और चीजें बनाईं | 

इन्हीं प्रयोगों को करते हुए 1912 में उसने अपने पदार्थ को बेकलाइट नाम दिया | पहले और दूसरे विश्व युद्ध के बाद इस तकनीक में जबर्दस्त विकास हुआ है | पॉलेस्टरीन, पॉलीविनायल क्लोराइड (पीवीसी), नायलन और सिंथेटिक रबर वगैरह नए ज़माने की देन हैं |

यह भी पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.