राजस्थान भारत के 29 राज्यों में से एक राज्य है यह भारत के पश्चिमोत्तर में बसा हुआ है राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी जिसकी राज्य राजधानी जयपुर है राजस्थान का पुराना नाम राजपुताना था इसे रजवाड़ा भी कहा जाता है राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है इसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या के मामले में राजस्थान सातवें नंबर पर आता है इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा स्तिथ है |

राजस्थान में कुल कितने जिले है? Rajasthan me kitne jile hai

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया है जोकि 13 दिसम्बर 2013 को राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी थी इससे पहले भी वह 8 दिसम्बर 2003 से लेकर 11 दिसम्बर 2008 तक राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी है वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री भी है

राजस्थान के विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 200 है और लोकसभा की कुल 25 सीटें है जबकि राज्यसभा की 10 सीटें है |

राजस्थान में कुल कितने जिले है?

यहाँ के जिलो की बात की जाये तो राजस्थान में कुल 33 जिले है जिन जिलों के नाम इस प्रकार है

1. अजमेर
2. अलवर
3. बाँसवाड़ा
4. बाड़मेर
5. बारा
6. भरतपुर
7. भीलवाड़ा
8. बीकानेर
9. बूंदी
10. चुरू
11. चित्तोडगढ
12. दौसा
13. धौलपुर
14. डूंगरपुर
15. गंगानगर
16. हनुमानगढ़
17. जयपुर
18. जैसलमेर
19. जालोर
20. जालावाडा
21. झुंझनू
22. जोधपुर
23. करौली
24. कोटा
25. नागौर
26. टोंक
27. पाली
28. राजसमंद
29. सवाई माधोपुर
30. सीकर
31. सिरोही
32. उदयपुर
33. प्रतापगढ़

राजस्थान में कुल 33 जिले है प्रतापगढ़ राजस्थान का 33 वा जिला है यह जिला 26 जनवरी 2008 को बना था राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है जिसका कुल क्षेत्रफल 38,401 वर्ग किलोमीटर है और राजस्थान का सबसे छोटा जिला धोलपुर है इसका कुल क्षेत्रफल 22,850 वर्ग किलोमीटर है |

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर है तथा सबसे छोटा जिला जैसलमेर है |

हम आशा करते है आपको राजस्थान में कुल कितने जिले है और सबसे बड़ा और छोटा जिला कौन सा है और राजस्थान से संबंधित जानकारी पसंद आयी होगी |

यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र में कितने जिले है? 
दिल्ली में कितने जिले है? 
पंजाब की राजधानी क्या है? 
हरियाणा में कितने जिले है?

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.