जानिये Rh factor (आरएच फैक्टर) क्या होता है
RH FACTOR नाम का आधार
रिसिस (RHESUS) बंदर है। एक विशेष प्रकार
के प्रोटीन है जिसे Rh फैक्टर कहा जाता
है।
# इंसानों में ब्लड
ग्रुप और आरएच फैक्टर (आरएच कारक) का पता ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर
ने लगाया था।
# कार्ल लैंडस्टीनर
(Karl Landsteiner) को रक्त समूह (Blood group) का जनक माना जाता
है।
# लैंडस्टीनर ने 1901 में ब्लड के
अलग-अलग ग्रुप की खोज की। A,
B, AB, O सिस्टम के अनुसार, ग्रुप A जिस पर antigen A है,
B जिस पर antigen B है, AB जिसमें दोनों
एंटीजन Aऔर B है और O ग्रुप जसी पर कोई
एंटीजन नहीं है।
लैंडस्टीनर ने रिसिस बंदर के खून में एक विशेष प्रकार के प्रोटीन की खोज जिसे Rh फैक्टर (आरएच कारक) कहा जाता है।
करीब 85 % लोगों में होता
है। आरएच फैक्टर (रीसस ),
लाल रक्त
कोशिकाओं red blood cells
की सतह पर पाया
जाने वाला एक प्रोटीन है। यदि आपके रक्त में यह प्रोटीन है, तो आप आरएच
पॉजिटिव Rh positive हैं। यदि आपके
रक्त में प्रोटीन नहीं है,
तो आप आरएच
नेगेटिव Rh negative हैं। इसी के आधार
पर आप का खून + या – होता है, जैसे A+, A-, B+, B-, Ab+, Ab-, O+ और O -। आरएच पॉजिटिव
होना कॉमन है। ज्यादातर लोगों का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव होता है। आरएच नेगेटिव कम
लोगों में देखा जाता है।
गर्भावस्था (Pregnancy) पर Rh factor क्या है
Rh negative होना कोई बीमारी
नहीं होती है और यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है। लकिन गर्भवती (Pregnancy) महिला के Rh negative होने पर यह गर्भधारण को प्रभावित कर सकता है।
यदि महिला Rh negative हो और बच्चे के पिता Rh positive तो गर्भधारण में
विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
आरएच फैक्टर
टेस्ट (RH Factor Test)
- गर्भवती महिला के आरएच फैक्टर की पहचान करने के लिए किया जाता है।
- कुछ मामलों में, बच्चे के पिता को भी एक आरएच कारक टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है।
- गर्भावस्था के दौरान, यदि महिला आरएच नेगेटिव हो लेकिन शिशु आरएच पॉजिटिव है तो दिक्कतें हो सकती हैं।
- गर्भावस्था के दौरान, यदि महिला आरएच नेगेटिव हो लेकिन शिशु आरएच पॉजिटिव है तो दिक्कतें हो सकती हैं।
यदि महिला Rh + और पुरुष Rh +, कोई दिक्कत नहीं।
यदि महिला Rh – और पुरुष Rh – , कोई दिक्कत नहीं।
यदि महिला Rh + और पुरुष Rh – , कोई दिक्कत नहीं।
यदि महिला Rh – और पुरुष Rh +, है तो बच्चा Rh + या – हो सकता है इसलिए
महिला को Rh immune
globulin injections लगवाना चाहिए।
जानिये Rh factor (आरएच फैक्टर) क्या होता है और गर्भावस्था (Pregnancy) पर Rh factor क्या है
Reviewed by ADMIN
on
May 21, 2019
Rating:

No comments: