मशीनी भाषा एक लो लेवल लैंग्वेज (Low Level Language) है जो की केवल binary (0 और 1) code को समझती है हम पहले भी Computer Language के बारे में पढ़ चुके हैं कि प्रोग्रामिंग भाषा (Programming Language) क्या होती है तथा यह कितने प्रकार के होते है आज की इस पोस्ट में हम मशीनी भाषा अर्थात् Machine Language के बारे में विस्तार से जानेंगे की Machine Language क्या होती है।

मशीन भाषा क्या है? What is machine language?


मशीन भाषा क्या है? What is machine language?

मशीनी भाषा (Machine language) वह भाषा होती है जिसमे केवल 0 और 1, दो अंको के प्रयोग से निर्मित श्रृंखला से लिखी जाती है। यह एकमात्र कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है जो कि कंप्यूटर द्वारा सीधे-सीधे समझी जाती है। इसे किसी अनुवादक प्रोग्राम का प्रयोग नही करना होता है। इसे कंप्यूटर का मशीनी संकेत भी कहा जाता है और यह कंप्यूटर की आधारभूत भाषा होती है 

जिसमें केवल 0 (Off) और 1 (on) दो अंको का प्रयोग किया जाता है। जिसे हम प्रत्येक डिजिट को Bit के रूप में जानते हैं यह कंप्यूटर की अपनी भाषा है जिसे वह समझ लेता है उसी प्रकार जिस प्रकार हम हिंदी भाषा को बड़ी आसानी से समझ लेते हैं।

मशीनी भाषा बाइनरी कोड (Binary Code) में लिखी जाती है जिसके दो अंकों 0 और 1 का प्रयोग होता है। 0 का मतलब लो या ऑफ़ (Low Or off) होता है जबकि 1 का मतलब हाई या ऑन (High or On) होता है। 0 और 1 को समझना है तो अपने अपने घरों में लगे इलेक्ट्रिकल स्विच जिससे आप अपने घर में लगे उपकरण जैसे पंखे कूलर फ्रिज चलाते हो उन्हें देख लीजिये जब किसी उपकरण को चलाते हैं तो बटन को ऑन करना पड़ता है जिसे हम 1 कहेंगे जोकि एक इलेक्ट्रिक सिग्नल है और बंद करने के लिए बटन को बंद करेंगे जोकि ऑफ यानि 0 का इलेक्ट्रिकल सिग्नल है। इन इलेक्ट्रिकल सिग्नस की सहायता से कंप्यूटर में होने वाली प्रोग्रामिंग या कोडिंग कंप्यूटर विशेषज्ञों द्वारा की जाती है।

मशीनी भाषा मे लिखा गया प्रोग्राम कंप्यूटर द्वारा अत्यंत शीघ्रता से कार्यांवित हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि मशीनी भाषा मे दिए गए निर्देश कंप्यूटर सीधे सीधे बिना किसी अनुवादक के समझ लेता है और अनुपालन कर देता है।

विधुत संकेतो की दो अवस्थाए होती है हाई और लो अथवा Anticlock wise और clock wise, 1 का अर्थ है Pulse अथवा High और 0 का अर्थ है No Pulse या low। इसे हम कुछ इस तरह समझते हैं।


Binary System         Decimal System

000 =       0
001 =       1
010 =       2
011 =         3
100 =         4
101 =        5
110 =       6
111 =       7
1000 =     8
1001 =       9
1010 =     10
1011 =     11
1111 =     12
अथवा
01001001 00100000 01001100 01001111 01010110 01000101 00100000 01001101 01011001 01000010 01000101 00101110 01000011 01001111 01001101 01001001 01000111 01000111

मशीनी भाषा मे प्रत्येक निर्देश के दो भाग होते है

क्रिया संकेत (Operation code)
स्थिति संकेत (Location code)

क्रिया संकेत कंप्यूटर को यह बताता जाता है कि क्या करना है और स्थिति संकेत यह बताता है कि आकडे कहां से प्राप्त करना है, कहां संग्रहीत करना है अथवा अन्य कोइ निर्देश जिसका की दक्षता से पालन किया जाना है।

मशीनी भाषा की परिसीमाएं

1. मशीनी भाषा मे प्रोग्राम तैयार करना एक दुरूह कार्य है। इस भाषा मे प्रोग्राम लिखने के लिये प्रोग्रामर को मशीनी निर्देशो या तो अनेकों संकेत संख्या के रूप मे याद करना पडता था अथवा एक निर्देशिका के संपर्क मे निरंतर रहना पडता था। साथ ही प्रोग्रामर को कंप्यूटर के Hardware Structure के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी भी होनी चाहिये थी।

2. मशीनी भाषा कंप्यूटर के ALU (Arithmetic Logic Unit) एवं Control Unit के डिजाइन अथवा रचना, आकार एवं Memory Unit के word की लम्बाई द्वारा निर्धारित होती है। एक बार किसी ALU के लिये मशीनी भाषा मे तैयार किये गए प्रोग्राम को किसी अन्य ALU पर चलाने के लिये उसे पुन: उस ALU के अनुसार मशीनी भाषा का अध्ययन करने और प्रोग्राम के पुन: लेखन की आवश्यकता होती है।

3. विभिन्न निर्देशो हेतु चूंकि मशीनी भाषा मे मात्र दो अंको 0 और 1 की श्रृंखला का प्रयोग होता है। अत: इसमे त्रुटि होने की सम्भावना अत्यधिक है। और प्रोग्राम मे त्रुटि होने पर त्रुटि को तलाश कर पाना तो भुस मे सुइ तलाशने के बराबर है।

कंप्यूटर की लो लेवल लैंग्वेज यानि की मशीनी भाषा (Machine Language) मे प्रोग्राम लिखना एक कठिन और अत्यधिक समय लगाने वाला कार्य है जबकि हाई लेवल लैंग्वेज का इस्तेमाल करना आसान है लो लेवल लैंग्वेज को मशीन कोड में कन्वर्ट करने के लिए दुसरे प्रोग्राम जिसको Compiler या Interpreter कहते है की आवश्यकता नहीं होती इसीलिये वर्तमान समय मे मशीनी भाषा मे प्रोग्राम लिखने का कार्य नगण्य हो गया है।

हम आशा करते है आपको कंप्यूटर भाषा (computer language) अर्थात् machine language क्या है और ये कैसे कार्य करती है पोस्ट पसंद आई होगी यदि आप इसी तरह की पोस्ट पाना चाहते है तो हमारे ब्लॉग को आज ही सब्सक्राइब करें |

Read also

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.