दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है? दुनिया का सबसे बड़ा एअरपोर्ट कहाँ है उसका क्या नाम है? विश्व के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे कौन से है? क्या आप जानते हैं कि World ka sabse bada airport kahan hai? हवाई अड्डे को ऐसा स्थान बोला जाता है जहां कोई भी वायु वाहन जैसे वायुयान (Airplane), हैलीकॉप्टर, इत्यादि उड़ान भरते और उतरते हैं तथा विमानों को यहां भंडारण भी किया जाता है |

विश्व के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे कौन से है? World ka sabse bada airport kahan hai

एक हवाई अड्डे में कम से कम एक उड़ान पट्टी अवश्य होती है, एक हैलीपैड और टर्मिनल इमारत भी होती हैं। इनके अलावा हैंगर भी हो सकते हैं आज हम आपको एक नहीं बल्कि दुनिया के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे के बारे में बता रहे है |

दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डों के नाम

1. किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद - यह सऊदी अरब के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह विमानक्षेत्र साउदिया वायुसेवा का तीसरा बड़ा हब (केन्द्र) है यह हवाई अड्डा क्षेत्रफल के आधार पर 77,600 हेक्टेयर में फैला हुआ है |

2. डेनवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह क्षेत्रफल के हिसाब से संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह 16,000 फीट (4,877 मीटर) की लंबाई के साथ उत्तर अमेरिका (और दुनिया में सातवां सबसे लंबा) में सबसे लंबा वाणिज्यिक परिशुद्धता-साधन वाला रनवे है और यह क्षेत्रफल के आधार पर 13,571 हेक्टेयर में फैला हुआ है |

3. फोर्ट वर्थ अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह यात्री आवागमन और यात्री यातायात में विश्व का बारहवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में एक है तथा विश्व का चौथा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यह 6,963 हेक्टेयर में फैला है |

4. ऑरलैंडो अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह फ्लोरिडा राज्य के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है और संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे बड़े वाणिज्यिक हवाई अड्डों में से एक है इसका क्षेत्रफल 5,383 हेक्टेयर है |

5. वाशिंगटन डुलल्स अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो वाशिंगटन, डीसी के पश्चिम में 26 मील (42 किमी) पश्चिम में वर्जीनिया के लाउडौन और फेयरफैक्स काउंटी में स्थित है इसका कुल क्षेत्रफल 4,856 हेक्टेयर है |

6. जोर्ज बुश इंटरकोंटीनेंटल अड्डा - यह यूनाइटेड एयरलाइंस के लिए दूसरा सबसे बड़ा यात्री केंद्र है, जो शिकागो, इलिनोइस में ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पीछे है यह 4,451 हेक्टेयर में फैला हुआ है |

7. शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह चीन के बड़े शहर शंघाई को सेवा देने वाला प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं एशिया के लिये एक बड़ा विमानन केन्द्र है यह हवाई अड्डा 3988 हेक्टेयर में फैला हुआ है |

8. काहिरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह मिस्र का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है तथा जोहान्सबर्ग के ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद अफ्रीका का दूसरा व्यस्ततम हवाई अड्डा है यह 3,625 हेक्टेयर में फैला हुआ है |

9. सुवर्णभूमि हवाई अड्डा - यह थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक को सेवाएं देने वाला हवाई अड्डों में से एक है। यह दुनिया का सबसे लंबा फ्री-स्टैंडिंग कंट्रोल टावर (132.2 मीटर या 434 फीट) और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सिंगल बिल्डिंग एयरपोर्ट टर्मिनल (563,000 वर्ग मीटर या 6,060,000 वर्ग फुट) में से एक है इसका क्षेत्रफल 3,240 हेक्टेयर है |

10. पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा - इसका नाम फ़्रांस के फ़्री फ़्रेंच फ़ोर्सेज़ के नेता एवं फ़्रेंच फ़िफ़्थ रिपब्लिक के संस्थापक चार्ल्स डि गॉल के नाम पर रखा गया है यह हवाई अड्डा पैरिस के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है और यह 3,237 हेक्टेयर में फैला हुआ है |

तो ये थे दुनिया के 10 सबसे बड़े हवाई अड्डे | परन्तु इस सूचि में विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद है जिसका कुल क्षेत्रफल 77,600 हेक्टेयर है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.