"मोर" के बारे में रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts about "Peacock" in Hindi

मोर के बारे में कई रोचक बातें हैं | उनमें से 16 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:-

1. मोर, भारत का 'राष्ट्रीय पक्षी' है |

2. मोर, भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाया जाता है |

3. 26 जनवरी 1963 को भारत सरकार के द्वारा मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया |

4. भारत के अलावा 'म्यांमार' का भी राष्ट्रीय पक्षी मोर ही है |

5. मोर के सिर पर मुकट जैसी एक सुंदर सी कलगी होती है |

6. मोर सर्वभक्षक है और कीड़े, फूल, बीज, छोटे कृन्तकों और छिपकलियों को खाता है | यह हानिकारक कीड़े-मकोड़े खाता है, इसलिए इसे किसानो का अच्छा मित्र भी कहा जाता है |

7. मोर (Peacock) (पुरुष पक्षी), मोरनी (Peahen) (स्त्री पक्षी) की तुलना में अधिक सुंदर, रंगीन और उज्ज्वल होता है |

8. मोर बड़े पंखों वाला बहुत बड़ा पक्षी है, लेकिन वह बहुत अधिक ऊँचा या लंबी दूरी तक उड़ नहीं सकता |

9. मोर बीस वर्ष की आयु तक जीवित रह सकते हैं |

10. मोर झुंडों में रहना पसंद करता है एक झुण्ड में 6 से 10 तक मोर होते हैं |

11. मयूर नृत्य, एक प्रसिद्द नृत्य है | मयूर नृत्य समूह में किया जाता है |

12. मोर, जब नृत्य करता है तो उस समय अपने पंख फैला लेता है | ऐसे समय वह अत्यंत सुन्दर दिखाई पड़ता है |

13. मोर की आवाज़ बहुत प्यारी नहीं होती है |

14. मोर के पंख का उपयोग पर्स, जैकेट और कई खूबसूरत चीजों को बनाने के लिए किया जाता है |

15. भारत में, मोर के शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंध है | यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत पूरी तरह से संरक्षित है |

16. हिन्दू समाज में मोर का धार्मिक महत्त्व भी है | भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की सवारी मोर है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.