आइये जानते है की गंगा नदी का उद्गम स्थान कहाँ पर है या गंगा नदी कहा से निकलती है और कहां तक जाती है? Ganga river के Interesting Facts किया है? मान्यताओं के अनुसार गंगा स्वर्ग की नदी है इसलिए इसके पवित्र जल में डुबकी लगाकर लोग अपने पापों के प्रायश्चित करते है गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है |

गंगा नदी कहां से निकलती है

यह उत्तर भारत के मैदानों की विशाल नदी है और इसे उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड भी कहा जाता है गंगा, भारत और बांग्लादेश में मिलकर 2,510 किलोमीटर की दूरी तय करती है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गंगा नदी का अन्ग्रेज़ीक्र्त नाम द गैंगिज़है यह शताब्दियों से हिन्दुओं की पवित्र तथा पूजनीय नदी रही है यह विश्व के सबसे उपजाऊ और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर बहती है |

गंगा नदी कहा से निकलती है?

भारत की चार सबसे लम्बी नदियों में शामिल गंगा नदी इन चार नदियों सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंगा और गोदावरी पानी निर्वाहन के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है और इसको सबसे पवित्र नदी माना जाता है गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से भागीरथीके रूप में निकलती है गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है, जो कुमाऊँ में हिमालय के गोमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद से निकलती है |

गंगा के इस उद्गम स्थल की ऊँचाई 3,140 मीटर है इसके बाद उत्तराखंड में देवप्रयाग में अलकनंदा से जुड़ जाती है गंगा हिमालय से यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी नदियों जैसे कई नदियों से जुड़ती है यमुना नदी यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है, लेकिन इलाहाबाद में गंगा नदी में शामिल हो जाती है प्रायद्वीपीय उपनगरों से आने वाली मुख्य सहायक नदियां चंबल, बेटवा और सोन हैं |

गंगोत्री ग्लेशियर कहां स्थित है?

गंगोत्री ग्लेशियर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है, यानी की गंगा उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी से निकलती है और बंगाल की खाड़ी मकैन शामिल हो जाती है गंगोत्री हिन्दुओं का एक तीर्थ स्थान है यहाँ गंगा जी को समर्पित एक मंदिर भी है लंबाई के आधार पर गंगा का भारत में तीसरा स्थान है |

गंगा नदी के बारे में रोचक बातें – Interesting Facts about Ganga River in Hindi

1. गंगा, भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है भारत में गंगा नदी को पवित्र और आस्था के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है

2. गंगा नदी का उद्गम स्थल हिमालय के दक्षिण ढलान पर गंगोत्री हिमनाद में है

3. गंगा की प्रधान शाखा भागीरथी है जो की गंगोत्री हिमनद से निकलती है गंगा के इस उद्गम स्थल की ऊंचाई समुद्र तलसे 3140 मीटर है

4. गंगा नदी लगभग 2510 किलोमीटर लंबी है।

5. अन्य नदियों की तुलना में गंगा नदी में 25% ऑक्सीजन का लेवल ज्यादा है

6. माना जाता है कि गंगा का जन्म सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के चरणों से हुआ था

7. कहा जाता है कि पृथ्वी पर गंगा का अवतरण राजा भागीरथ के कठिन तप से हुआ था। राजा भागीरथ के 5500 सालों तक की घोर तपस्या से खुश होकर देवी गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं

8. दिल्ली के रिसर्च सेंटर के एक विशेष शोध में पाया गया है कि गंगा के पानी में मच्छर पैदा नहीं हो सकते है

9. वेदों में कहा गया है कि गंगा पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं

10. गंगा नदी का जिक्र सनातन धर्म के सबसे पवित्र और पुरातन ग्रंथ 'ऋगवेद' में है। इस ग्रंथ में गंगा को जाह्नवी कहा गया है

11. गंगा का पानी कभी सड़ता नहीं है अर्थात् दूषित नहीं होता है

12. माना जाता है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से पानी एक समय के बाद खराब होने लगता है, लेकिन गंगा जल के साथ यह समस्या नहीं है

13. हिन्दू मान्यता के अनुसार गंगा नदी में सिर्फ एक डुबकी लगाने मात्र से ही मनुष्य के जीवन-काल के सारे पाप धुल जाते हैं

14. गंगा के पानी में बैक्टीरिया से लड़ने की विशेष शक्ति होती है

15. गंगा नदी के किनारे बहुत सारे तीर्थ स्थल हैं जिनमें इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, पटना और हरिद्वार मुख्य हैं

16. भारत और बांग्ला देश की कृषि में गंगा नदी का बहुत बड़ा सहयोग है। गंगा, उत्तराखंड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक विशाल भू भाग को सींचती है

17. ब्रिटिश की प्रयोगशाला में पाया गया कि अगर गंगा के पानी में बैक्टीरिया मिला दिया जाएं तो सारे बैक्टीरिया केवल 3 घंटे के अंदर मर जाते हैं

18. इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियाँ तो पाई ही जाती हैं मीठे पानी वाले दुर्लभ डालफिन भी पाए जाते हैं

19. हिंदू लोग अपने हर त्यौहार, धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-पाठ में गंगाजल का प्रयोग करते हैं

20. मकर संक्रान्ति के दिन लाखों की संख्या में लोग गंगा सागर में डुबकी लगाते हैं

21. उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गंगा नदी को भारत की पहली जीवित इकाई के रूप में मान्यता दी है

22. गंगा नदी भारत की राष्ट्रीय नदी है इसे 4 नवम्बर 2008 को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था

यह भी पढ़े

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.