अंटार्कटिका की
खोज किसने और कब की थी?
अंटार्कटिका के
होने की संभावना करीब दो हजार साल पहले से थी. इसे ‘टेरा ऑस्ट्रेलिस’ यानी दक्षिणी प्रदेश के नाम के एक काल्पनिक
इलाके के रूप में जानते थे. यह भी माना जाता था कि ऑस्ट्रेलिया का दक्षिणी इलाका
दक्षिण अमेरिका से जुड़ा है |
यूरोपीय नक्शों
में इस काल्पनिक भूमि का दर्शाना लगातार तब तक जारी रहा जब तक कि 1773 में ब्रिटिश
अन्वेषक कैप्टेन जेम्स कुक ने अपने दो जहाजों के साथ अंटार्कटिक सर्किल को पार
करके उस सम्भावना को खारिज कर दिया. पर जबर्दस्त ठंड के कारण कैप्टेन कुक को
अंटार्कटिक के सागर तट से 121 किलोमीटर दूर से
वापस लौटना पड़ा. इसके बाद सन 1820 में रूसी नाविकों और ने अंटार्कटिक को पहली बार देखा. उसके
बाद कई नाविकों को इस बर्फानी ज़मीन को देखने का मौका मिला.
27 जनवरी 1820 को रूसी वॉन
फेबियन गॉतिलेब वॉन बेलिंगशॉसेन और मिखाइल पेत्रोविच लजारोव जो दो-पोत अभियान की
कप्तानी कर रहे थे, अंटार्कटिका की
मुख्य भूमि के अन्दर पानी पर 32 किलोमीटर तक गए थे और उन्होंने वहाँ बर्फीले मैदान देखे थे.
प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार अंटार्कटिका की मुख्य भूमि पर पहली बार पश्चिम
अंटार्कटिका में अमेरिकी सील शिकारी जॉन डेविस 7 फ़रवरी 1821 को उतरा था, हालांकि कुछ इतिहासकार इस दावे को सही नहीं मानते |
अंटार्कटिका की खोज किसने की? Antarctica mahadip ki khoj kisne aur kab ki thi
Reviewed by ADMIN
on
June 07, 2019
Rating:

No comments: