एशिया का सबसे अमीर देश कौनसा है (Asia ka sabse ameer desh kaun hai) : एशिया अपने आकार और जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो की उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है ओर इसकी सीमाए यूरोप से मिलती है साथ ही यह यूरोप के बाद दुनिया की दूसरी सनसे बड़ी अर्थव्यवस्था है चीन इस समय एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है हालांकि एक अनुमान के अनुसार यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी तो आइये जानते है एशिया के 10 सबसे अमीर देश कौन से है |

Asia Ka Sabse Ameer Desh ka naam

एशिया के 10 सबसे अमीर देश – Top 10 Richest Countries in Asia

1. मकाउ - यह चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। जोकि पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है  इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है यहाँ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 73,187.0 है |

2. कतर - यह अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा प्रायद्वीप है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 59,330.9 यूएस डॉलर है |

3. सिंगापुर - सिंगापुर विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है यह विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है इसकी सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 52,960.7 यूएस डॉलर है |

4. हांगकांग - यह जनवादी गणराज्य चीन का आधिकारिक तौर पर प्रशासनिक क्षेत्र है इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 43,681.1 डॉलर है |

5. जापान - यह एशिया महाद्वीप में स्थित देश है और चार बड़े तथा अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 38,894.5 डॉलर है |

6. संयुक्त अरब अमीरात - यह मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। तेल भंडार के मामले में विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश तथा यहाँ की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 37,622.2 डॉलर है |

7. इज़राइल यह देश दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है और यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। इसको आर्थिक और औद्योगिक विकास में दक्षिण पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में सबसे उन्नत देश माना जाता है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 37,292.6 डॉलर है |

8. कोरिया कोरिया गणराज्य, यह पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुआ है इसकी राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है इसकी यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 27,538.8 अमेरिकी डॉलर है |

9. ब्रुनेई - यह जंबुद्वीप में इंडोनेशिया के पास स्थित एक देश है और यह पुरी तरह राजस्वतंत्र है राजतन्त्र है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 26,938.5 यूएस डॉलर है |

10. बहरीन यह जम्बूद्वीप में स्थित एक देश है यह अरब का एक हिस्सा है जो द्वीप पर बसा हुआ है बहरीन में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एक विविध अर्थव्यवस्था है यहाँ की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा तेल और पेट्रोलियम उत्पादन पर निर्भर करता है यहाँ की सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 22,354.2 यूएस डॉलर है |

अब आप समझ गये होंगे की एशिया का सबसे अमीर देश मकाऊ है जिसकी सकल घरेलु उत्पाद प्रति व्यक्ति आय 73,187 यूएस डॉलर है |

इन्हें भी पढ़े

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.