बवासीर में मलमार्ग के अंदर और मलमार्ग के आसपास की जगह पर
सूजन होती है | मलमार्ग नलिका बड़ी आंत
का अंतिम भाग है और लगभग 4 सेमी लंबा होता
है जो गुदा नलिका के निचले सिरे पर बाहर की ओर खुलता है जिसके माध्यम से मल पास
होता है | बवासीर एक बहुत ही दुख और तकलीफ देने वाला रोग
होता है जिसमें अत्यधिक दर्द होने के कारण रोगी बहुत अधिक परेशान और दुखी हो जाता
है |
बवासीर के लिए 5 घरेलु उपाय - Piles treatment in Hindi
दोस्तो बवासीर को पहचानना बहुत ही आसान है | मलत्याग के समय मलाशय में अत्यधिक पीड़ा और
इसके बाद रक्तस्राव, खुजली इसका लक्षण
है | इसके कारण मलमार्ग में सूजन हो जाती है | आयुर्वेदिक औषधियों को अपनाकर बवासीर से
छुटकारा पाया जा सकता है |
# किशमिश रात को 100 ग्राम किशमिश पानी में भिगों दें और इसे सुबह के समय में इसे उसी पानी में
इसे मसल दें | इस पानी को रोजाना सेवन
करने से कुछ ही दिनों में बवासीर रोग ठीक हो जाता है |
# जामुन की गुठली और आम की गुठली के अंदर का भाग सुखाकर इसको
मिलाकर चूर्ण बना लें | इस चूर्ण को एक चम्मच की
मात्रा में हल्के गर्म पानी या छाछ के साथ सेवन करने से खूनी बवासीर में लाभ होता
है |
# इसबगोल भूसी का प्रयोग करने से से अनियमित और कड़े मल से
राहत मिलती है | इससे कुछ हद तक पेट भी
साफ रहता है और मस्सा ज्यादा दर्द भी नही करता |
# नींबू डेढ़-दो कागजी नींबू अनिमा के साधन से गुदा में लें | 10-15 मिनट के अंतराल के बाद थोड़ी देर में इसे लेते रहिए उसके बाद शौच जायें | यह प्रयोग 4-5 दिन में एक बार करें | इसे 3 बार प्रयोग करने से बवासीर में लाभ होता है |
# जीरा करीब दो लीटर मट्ठा लेकर उसमे 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा और थोडा नमक मिला दें | जब भी प्यास लगे तब पानी की जगह यह छाछ पियें | चार दिन तक यह प्रयोग करने से बवासीर के मस्से
ठीक हो जाते है | या आधा चम्मच जीरा
पावडर को एक गिलास पानी में डाल कर पियें |
# बड़ी इलायची बड़ी इलायची भी बवासीर को दूर करने का बहुत ही
अच्छा उपचार है | इसे सेवन करने के लिए
लगभग 50 ग्राम बड़ी इलायची को
तवे पर रखकर भूनते हुए जला लीजिए | ठंडी होने के
बाद इस इलायची को पीस लीजिए | रोज सुबह इस
चूर्ण को पानी के साथ खाली पेट लेने से बवासीर ठीक हो जाता है |
कोई टिप्पणी नहीं: