दिन-रात बराबर कब होते है?

इसे हिंदी में विषुव और अंग्रेज़ी में इक्विनॉक्स कहते हैं | यानी ऐसा समय-बिंदु, जिसमें दिन और रात लगभग बराबर होते हैं किसी इलाके में दिन और रात की लंबाई पर असर डालने वाली कई बातें होतीं हैं | धरती अपनी धुरी पर २३½° झुककर सूर्य के चक्कर लगाती है, इस प्रकार वर्ष में एक बार पृथ्वी इस स्थिति में होती है |

जब वह सूर्य की ओर झुकी रहती है, व एक बार सूर्य से दूसरी ओर झुकी रहती है | इसी प्रकार वर्ष में दो बार ऐसी स्थिति भी आती है, जब पृथ्वी का झुकाव न सूर्य की ओर ही होता है, और न ही सूर्य से दूसरी ओर, बल्कि बीच में होता है इसे इक्विनॉक्स कहा जाता है |

इन दोनों तिथियों पर दिन और रात की बराबर लंबाई लगभग बराबर होती है | ऐसा भूमध्य रेखा पर होगा | आजकल ऐसा 20/21 मार्च और 22/23 सितम्बर को होता है | पर यह भी अलग-अलग अक्षांश यानी लैटीट्यूड पर अलग-अलग दिन होता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.