चिड़ियाघर को अंग्रेज़ी में ‘जुलोजिकल गार्डन’ कहते हैं आम भाषा में लोग इसे ‘जू’ भी कहते हैं चिड़ियाघर उस स्थान को कहते हैं,
जहां भांति-भांति के पक्षी और जानवर प्रदर्शन
के लिए संग्रहीत किए जाते हैं चिड़ियाघरों का अपना विशेष महत्व है चिड़ियाघर देखने
से काम समय में बहुत से पशु-पक्षियों के विषय में ज्ञान प्राप्त हो जाता है इन
जीते-जागते पशु-पक्षियों पर वैज्ञानिक लोगों को बहुत से परीक्षण करने की विषय में
ज्ञान प्राप्त हो जाता है और इनमें दुर्लभ जीव-जन्तुओं को संरक्षित (Conserve)
किया जा सकता है |
संसार का प्रथम चिड़ियाघर कब और कहां बनाया गया?
दुनिया का सबसे पहला चिड़ियाघर ईसा से 1150 वर्ष पहले चीन के एक राजा ने बनवाया था इसमें
अनेक प्रकार के हिरण, मछलियां और पक्षी
थे उसे जनता के लोग नहीं देख
सकते थे, केवल राजा और शाही दरबार
के लोग ही उसे देख सकते थे काफी समय तक बहुत से देशों में सिर्फ राजा महाराजा अपने
शौक के लिए चिड़ियाघर बनवाते रहे एक ऐसा ही चिड़ियाघर विएना (आस्ट्रिया) में आज भी
मौजूद है उसे वहां के सम्राट फ्रेंज जोसेफ ने अपनी पत्नी मरिया थेरेसा के लिए 1752 में बनवाया था |
आम जनता के लिए संसार का सबसे पहला चिड़ियाघर 1793 में पेरिस में बनाया गया इसमें चिड़ियाघर के
साथ-साथ एक संग्रहालय व वनस्पति उधान भी था इसके बाद लन्दन, बर्लिन आदि में चिड़ियाघर बनाए गए इस समय तो संसार में 500 से भी अधिक चिड़ियाघर हैं, जिन्हें 33 करोड़ से भी
ज्यादालोग देखते हैं एक ही चिड़ियाघर में अनेकों प्रकार के सबसे अधिक पक्षी,
मछलियां व अन्य जानवर हैं |
भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कलकत्ता में है इसका विस्तार 45
एकड़ भूमि में है इस चिड़ियाघर में दुनिया भर के
अनेक पशु-पक्षियों की किस्में संग्रहीत है, जिन्हें देखकर कोई भी आमन्तुक आनन्द-मिश्रित विस्मय से
अभिभूत हो उठता है बम्बई नगर में ‘विक्टोरिया उधान’
है, जहां यहां की प्रसिद्ध जन्तुशाला (चिड़ियाघर) है हैदराबाद, मैसूर, त्रिवेंद्रम आदि नगरों में भी बड़े प्रसिद्ध चिड़ियाघर है |
पहला चिड़ियाघर कब और कहां बनाया गया?
Reviewed by ADMIN
on
June 28, 2019
Rating:

No comments: