फिटकरी (Alum) एक प्रकार
का खनिज है जो प्राकृतिक रूप में पत्थर की शक्ल में मिलता है। इस पत्थर को
एल्युनाइट कहते हैं। इससे परिष्कृत फिटकरी तैयार की जाती है। नमक की तरह है, पर यह सेंधा नमक
की तरह चट्टानों से मिलती है। यह एक रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ है। इसका रासायनिक
नाम है पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट।
संसार को इसका
ज्ञान तकरीबन पाँच सौ से ज्यादा वर्षों से है। इसे एलम भी कहते हैं। पोटाश एलम का
इस्तेमाल रक्त में थक्का बनाने के लिए किया जाता है। इसीलिए दाढ़ी बनाने के बाद इसे
चेहरे पर रगड़ते हैं ताकि छिले-कटे भाग ठीक हो जाएं। फिटकरी के कई तरह के औषधीय उपयोग
हैं।
फिटकरी किस चीज से बनती है? Fitkari kaise banti hai
Reviewed by ADMIN
on
June 06, 2019
Rating:

No comments: