Garlic Benefits in Hindi

Benefits of Garlic in Hindi - लहसुन के फायदे
लहसुन भोजन का आवश्यक अंग होने के साथ-साथ शरीर के लिये बहुत ही गुणकारी प्राकृतिक औषधि भी है
| जिसके गुणों के बारे में आयुर्वेद में विशद वर्णन किया गया है |। लहसुन की तीखी गंध का कारण इसमें उपस्थित गंधक है |यह वात-रोगों की बेहद असरदायक औषधि है |। इसके अलावा लहसुन दर्जनों रोगों के उपचार में प्रयुक्त होता है | जिनमे कैंसरपाचन तंत्र के रोगश्वास रोगह्रदय रोगयौन रोगगठिया और नसों के रोग शामिल हैं।

वात रोगों का दुश्मन है | तीखी गंध वाला लहसुन Garlic जिसका Boatnical Name “अल्लियम सटिवम (Allium Sativum)” है | प्याज के कुल का ही एक पौधा है | जो रसोई में इस्तेमाल होने वाले उन प्रमुख मसालों में से एक है | जो कई सब्जियों के स्वाद को और अधिक बढ़ा देता है | लेकिन लहसुन का महत्व सिर्फ इस वजह से नहीं है |बल्कि इसके उन चमत्कारिक औषधीय गुणों के कारण है | जो इसे कई रोगों की एक प्रभावशाली दवाई बना देते हैं लहसुन एक Wonder Drug है | जो अपने Therapeutic Benefits के कारण बहुत उपयोगी है |

Garlic की उत्पत्ति का मूल क्षेत्र मध्य एशिया को माना जाता है | और यह संसार के उन चुनिंदा पौधों में शामिल है | जिनकी खेती पुरातन काल से की जाती रही है | ऐसा माना जाता है | कि लहसुन का इतिहास 5000 वर्ष से भी अधिक पुराना है | आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के जन्मदाता के नाम से प्रसिद्द हिप्पोक्रेटस् ने भी लहसुन के औषधीय गुणों के बारे में लिखा है | लहसुन दुनिया के अधिकांश भागों में उगाया जाता है | और अपनी तेज गंध तथा अनोखे चरपरे स्वाद के कारण यह पाककला का जाना-पहचाना घटक है |

प्राचीनकाल से ही भारत में लहसुन का उपयोग इसके स्वास्थ्यप्रद और औषधीय गुणों के कारण आहार और दवाई के रूप में होता रहा है | दुनिया की अधिकाँश पुरानी और बड़ी सभ्यताओं जैसे – यूनानीमिस्रीचीनीरोमन और बेबीलोन सभ्यता में लहसुन के गुणों का उल्लेख मिलता है |

लहसुन एक गोल गुच्छे के रूप में जमीन के भीतर उगता है | जिसे ‘पोथी’ कहते हैं एक गुच्छे/पोथी में 10 से 20 लहसुन की कलियाँ होती हैं जो मुड़ी हुई होती हैं लहसुन का गूदा हल्के पीले या सफ़ेद रंग का होता है | और यह श्वेत रंग के छिलके से ढका रहता है | लहसुन की तीखी गंध उसमे उपस्थित अल्लिसिन यौगिक के कारण होती है | लहसुन की प्रकृति बहुत गर्म होती है | और यह वात रोगों को नष्ट करने के लिये एक राम-बाण दवा है | लहसुन पित्तवर्धक और वात तथा कफ नाशक वनस्पति है |

लहसुन के अनोखे फायदे - Benefits of Garlic for A Healthy Body

  • लहसुन पाचन क्रिया को सुधारता है |
  • Garlic कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है | और ह्रदय रोग होने के खतरे को कम करता है |
  • Garlic मधुमेह के रोगियों के लिये भी लाभदायक है |
  • Garlic शारीरिक निर्बलता को दूर करता है | और शरीर को पुष्ट करता है |
  • चूँकि Garlic कफ को नष्ट करता है | इसीलिये यह श्वास रोगों को ठीक करने में सहायक है |
  • Garlic रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है |
  • Garlic रक्तचाप को कम करता है |
  • लहसुन कई प्रकार के मानसिक रोगों के उपचार में सहायक है | क्योंकि इसमें उपस्थित Powerful Antioxidants अल्झाइमर (Alzheimer’s Disease) और डेमेंशिया (Dementia)जैसे रोगों को रोकने में मदद कर सकते हैं
  • लहसुन हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है |
  • लहसुन कई यौन रोगों की प्रभावशाली चिकित्सा है | यह नपुंसकता और इन्द्रिय-शिथिलता को दूर करता है | आयुर्वेद में सदियों से घी और लहसुन का मिश्रण लहसुन पाक के रूप में पुरुषों की सेक्स समस्याओं को दूर करने के लिये प्रयुक्त होता रहा है |
  • Garlic Hypertension को कम करता है |
  • Garlic घावों को शीघ्रता से ठीक होने में मदद करता है |
  • Garlic आँखों के लिये भी लाभदायक है |
  • Garlic कान से संबंधित कई रोगों के उपचार की एक महत्वपूर्ण औषधि है | यह कान के दर्द को ठीक करता है | और कम सुनने की बीमारी में एक लाभदायक उपचार सिद्ध होता है |
  • Garlic कैंसर की रोकथाम करता है |
  • Garlic आँतों की समस्याओं को ठीक कर सकता है |
  • Garlic कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाता है |
  • Garlic शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है |
  • Garlic एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है | इसीलिये यह खतरनाक जीवाणुओं को नष्ट करके उनसे फैलने वाले संक्रमण से बचा सकता है |
  • Garlic वात के कुपित होने से पैदा होने वाली बीमारियों की राम-बाण दावा है | विशेषकर सायटिका पेन और जोड़ों के दर्द के लिए |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.