How to Calculate Salary

वेतन (Salary) की गणना कैसे की जाती है आप सोच रहे होंगे की यह तो साधारण सी बात है और सभी जानते हैं | आप बिलकुल सही हैअधिकांश साथी ये बात जानते हैं | किन्तु फिर भी कुछ साथी वेतन कैसे जोड़ा जाता है याने जो वेतन हमें माह के अंत में मिलता है उसका कैलकुलेशन कैसे किया जाता है नहीं जानते हैं | यह पोस्ट उन्ही साथियों के लिए है , जो वेतन गणना के बारे में अधिक नहीं जानते तो आइये जाने कि मासिक वेतन (Monthly Pay) जो हमें माह के अंत में मिलता है की गणना कैसे होती है |

वेतन पर्ची में  दो भाग होते हैं -
एक Payment और दूसरा Deduction
Payment में मुख्य रूप से वेतन के तीन मद होते हैं -
1. Basic Pay / मूल वेतन
2. Grade Pay / ग्रेड वेतन
3. D A. / महंगाई भत्ता

इसके अतिरिक्त कुछ और भी मद वेतन में शामिल हो सकती है -
4. House Rent Allowance / गृह भाड़ा भत्ता
5. Interim Relief / अंतरिम राहत (यदि दी गई हो)
6. Handicapped Allowance / विकलांग भत्ता (निशक्त कर्मचारियों के लिए)

अब जानते हैं कि DA की गणना कैसे होती है -
 (Basic Pay + Grade Pay) × D.A. % =  D.A.
याने मूल वेतन में ग्रेड वेतन को जोड़ने के बाद जो योग होता है उसमे महंगाई भत्ते की दर (%) का गुणा किया जाता है | इसप्रकार जो राशि प्राप्त होती है वह महंगाई भत्ता कहलाती है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.