लच्छा पराठा उत्तर भारत की एक बहुत ही लोकप्रिय और प्रचलित
पराठे की रेसिपी हैं। उत्तर भारत में पराठे खाने का चलन कुछ ज़्यादा है। इसीलिए
वहां अलग अलग किस्म के पराठे बनाए जाते हैं। लच्छा पराठा भी उन्हीं पराठों में से
एक है। लच्छा पराठे को सुबह के नाश्ते, लंच या रात के खाने में खाया जा सकता है। इसे परत पराठा के नाम से भी जाना
जाता है। खाने में यह पराठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। पराठे ज्यादातर नाश्ते में
या रात के खाने में बनाए जाते हैं। ये सभी को बहुत पसंद होते हैं और यदि बात लच्छा
पराठे की हो रही हो तो इसके स्वाद के तो क्या कहने। तो चलिये आज बनाएं मसालेदार
लच्छा पराठे।
लच्छा पराठा रेसिपी हिंदी में | Lachha Paratha Recipe In Hindi
लच्छा परांठा बनाने की सामग्री:-
500 ग्राम गेहू का आटा
1 चम्मच जीरा पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच अजवायन
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
घी / तेल (सेंकने के लिए)
लच्छा पराठा रेसिपी विस्तार से:
# सबसे पहले एक प्याले में गेहूं का आटा व नमक मिलाकर आटा
गूंथ लीजिये |
# गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए थोडा पानी का हाथ लगा कर छोड़ दीजिये |
# जब आटा सेट हो जाए तो इससे मध्यम आकार की लोई बनाइये |
# लोई को सूखे आटे में लपेटकर बेलन से बेल कर करीब 5 इंच की रोटी बना लीजिये और इस पर 1 चम्मच घी लगा कर अच्छी तरह फैला दीजिये |
# अब इसे विडियो में दिखाए गए तरीके से पतली-पतली परतों में
मोड़ लीजिये और वृत्ताकार रूप में लपेटते हुए फिर से लोई बना लीजिये |
# इस प्रकार बनी परतदार लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटकर एक
बार फिर बेलन से बेल कर करीब 5 इंच की रोटी बना
लीजिये |
# इसे दोनों ओर बारी-बारी से घी लगाते हुए गर्म तवे पर सेक
लीजिये आपका बेहतरीन सुनहरा भूरा लच्छा पराठा तैयार है |
No comments: