Deputy Prime Minister of India

भारत के उपप्रधानमंत्री का पद, तकनीकी रूप से एक एक संवैधानिक पद नहीं है, नाही संविधान में इसका कोई उल्लेख है | परंतु ऐतिहासिक रूप से, अनेक अवसरों पर विभिन्न सरकारों ने अपने किसी एक वरिष्ठ मंत्री को उपप्रधानमंत्रीनिर्दिष्ट किया है | इस पद को भरने की कोई संवैधानिक अनिवार्यता नहीं है, नाही यह पद किसी प्रकार की विशेष शक्तियाँ प्रदान करता हैं | आम तौर पर वित्तमंत्री या रक्षामंत्री जैसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को इस पद पर स्थापित किया जाता है, जिन्हें प्रधानमंत्री के बाद, सबसे वरिष्ठ माना जाता है |

अमूमन इस पद का उपयोग, गठबंधन सरकारों में मज़बूती लाने हेतु किया जाता रहा है | इस पद के पहले धारक सरदार वल्लभभाई पटेल थे, जोकि जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में गृहमंत्री थे | कई अवसरों पर ऐसा होता रहा है की प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उपप्रधानमंत्री संसद या अन्य स्थानों पर उनके स्थान पर सर्कार का प्रतिनिधित्व करते हैं, एवं कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता कर सकते हैं | भारत के उपप्रधानमंत्री भारतीय सरकार के मंत्रीमंडल के उपाध्यक्ष होते है |

भारत के उप प्रधानमंत्रीगण की सूची – List of Deputy Prime Minister of India

नाम
1. सरदार पटेल
2. मोरारजी देसाई
3. चौधरी चरण सिंह
4. जगजीवन राम
5. यशवंत राव चव्हाण
6. चौधरी देवीलाल
7. लालकृष्ण आडवानी

1. सरदार पटेल – Vallabhbhai Patel
पदासीन – 15 अगस्त 1947
पदच्युत – 15 दिसम्बर 1950 (कार्यकालीन मृत्यु)
जन्म एवं मरण तिथि – 31 अक्टूबर 1875 – 15 दिसंबर 1950
राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2. मोरारजी देसाई – Morarji Desai
पदासीन – 21 मार्च 1967
पदच्युत – 6 दिसंबर 1969 *इस्तीफ़ा दिया*
जन्म एवं मरण तिथि – 29 फरवरी 1896 – 10 अप्रैल 1995
राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

3. चौधरी चरण सिंह – Chaudhary Charan Singh
पदासीन – 28 जुलाई 1979
पदच्युत – 9 अक्टूबर 1979 *इस्तीफ़ा दिया*
जन्म एवं मरण तिथि – 23 दिसंबर 1902 – 29 मई 1987
राजनीतिक पार्टी जनता पार्टी

4. जगजीवन राम – Jagjivan Ram
पदासीन – 9 अक्टूबर 1979
पदच्युत – 10 दिसंबर 1979
जन्म एवं मरण तिथि – 5 अप्रैल 1908 – 6 जुलाई 1986
राजनीतिक पार्टी जनता पार्टी

5. यशवंत राव चव्हाण – Yashwantrao Chavan
पदासीन – 10 दिसंबर 1979
पदच्युत – 14 जनवरी 1980
जन्म एवं मरण तिथि – 12 मार्च 1913 – 25 नवंबर 1984
राजनीतिक पार्टी जनता पार्टी

6. चौधरी देवीलाल – Chaudhary devi lal
पदासीन – 19 अक्टूबर 1989
पदच्युत – 21 जून 1991
जन्म एवं मरण तिथि – 23 जुलाई 1914 – 14 नवंबर 2001
राजनीतिक पार्टी जनता दल

7. लालकृष्ण आडवानी – L. K. Advani
पदासीन – 29 जून 2002
पदच्युत – 20 मई 2004
जन्म एवं मरण तिथि – 8 नवंबर 1927 –
राजनीतिक पार्टी  भारतीय जनता पार्टी

भारत का उपप्रधानमंत्री भारत सरकार की कैबिनेट का एक सदस्य होता है | यह पद, सांविधानिक पद नहीं है और प्रायः अपने आप में कोई विशिष्ट शक्तियाँ नहीं रखता | सामान्यतः उपप्रधानमंत्री कोई अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी रखता है, जैसे- गृहमंत्री या वित्त मंत्री | इस पद का उपयोग प्रायः सरकार द्वारा राजनीतिक स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है अथवा आपात्काल में भी इस पद पर नियुक्ति की जा सकती है, जबकि अनुदेश रेखा को स्पष्टतः परिभाषित करना जरूरी हो जाता है |

भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे | इस पद पर अब तक के अंतिम व्यक्ति श्री लालकृष्ण आडवाणी थे | वर्तमान सरकार में कोई उपप्रधानमंत्री नहीं है | वस्तुतः उपप्रधानमंत्री के पास केवल यह शक्ति है कि वह प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करता है | केवल तभी वह प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण करता है जबकि प्रधानमंत्री गंभीर रूप से बीमार हो, अक्षम हो या उसकी मृत्यु हो जाये |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.