अंग्रेज़ी शब्द मॉनसून पुर्तगाली शब्द ‘मॉन्सैओ’ से निकला है। यह शब्द भी मूल अरबी शब्द मॉवसिम (मौसम) से
बना है | यह शब्द हिन्दी एवं उर्दू एवं विभिन्न उत्तर
भारतीय भाषाओं में भी प्रयोग किया जाता है | आधुनिक डच शब्द
मॉनसून से भी मिलता है |
मानसून मूलतः हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के
दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि
में भारी वर्षा करातीं हैं | यह ऐसी मौसमी
पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया
क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार महीने
तक सक्रिय रहती है |
इस शब्द का पहला इस्तेमाल अंग्रेजों के भारत आने के बाद
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से चलने वाली बड़ी मौसमी हवाओं के लिए हुआ था | हाइड्रोलॉजी में मानसून का व्यापक अर्थ है-
कोई भी ऐसी पवन जो किसी क्षेत्र में किसी ऋतु-विशेष में ही वर्षा कराती है |
मॉनसून हवाओं का अर्थ अधिकांश समय वर्षा कराने से नहीं लिया
जाना चाहिए | इस परिभाषा को देखते हुए
संसार के अन्य क्षेत्र, जैसे- उत्तरी
अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, उप-सहारा अफ़्रीका, आस्ट्रेलिया एवं पूर्वी एशिया को भी मॉनसून क्षेत्र की
श्रेणी में रखा जा सकता है |
मानसून शब्द का क्या अर्थ है?
Reviewed by ADMIN
on
June 17, 2019
Rating:

No comments: