Nano technology in Hindi

नैनो टेक्नोलॉजी का मतलब है पदार्थ की संरचना के एटॉमिक, मॉलीक्यूलर और सुपर मॉलीक्यूलर जैसे बारीक स्तर पर काम करके मैक्रो यानी बड़े स्तर की संरचनाओं को तैयार करना | यानी कि 1 से 100 नैनोमीटर तक की संरचना पर काम करना | पहले आपको एक नैनोमीटर के आकार को समझना होगा | एक नैनोमीटर एक मीटर का एक अरबवाँ अंश यानी कि 0 |000000001 मीटर होता है |

शीशे के एक कंचे या गोली को एक नैनोमीटर मानें तो उसके मुकाबले पृथ्वी एक मीटर होगी | डीएनए की चौड़ाई करीबन 2nm होती है | जीव जगत की सबसे छोटी कोशिकाओं, मैकोप्लास्मा जीवाणु का आकार करीब 200nm है | प्रकृति के सूक्ष्मतम परिवेश में जाने के लिए और चिकित्सा, रसायन, भौतिकी और खगोल विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए प्रकृति के इतने सूक्ष्म स्वरूप में हस्तक्षेप करने की जरूरत है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.