राजमा रेसिपी इन हिंदी Punjabi Rajma Recipe in Hindi

राजमा की करी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी आसान होता है | राजमा में घुलनशील फाइबर बहुतायत में होता है | इसमें प्रोटीन, आइरन, और मैग्नीशियम आदि भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | राजमा से कई प्रकार के व्यंजन बनते हैं लेकिन राजमा की करी लाजवाब है | राजमा और चावल का कोम्बो पूरे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है |

स्वादिष्ट राजमा कैसे बनाये? Rajma Ki Recipe in Hindi

छोटे छोटे ढाबों से लेकर राजमा चावल पाँच सितारा होटल के मेन्यू में भी मिला जाएगा आपको | मैंने अपनी कई कुकिंग क्लास में राजमा बनाना सिखाया है और सभी लोगों को यह बहुत पसंद आया | हमारे कई पाठकों ने बनाकर इसकी फोटो भी भेजी | राजमा बनाना बहुत आसान है यहाँ हम आपको विस्तार से स्वादिष्ट राजमा बनाने की विधि बता रहे है |

सामग्री
राजमा कप
तेज पत्ता 2
बड़ी इलायची 2
प्याज 1 मध्यम
टमाटर 2 मध्यम
अदरक 1 इंच
हरी मिर्च 2
नमक छोटे चम्मच
धनिया पाउडर 2 छोटे चम्मच
गरम मसाला 1 छोटे चम्मच
पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
खटाई/ अमचूर पाउडर ¼ छोटा चम्मच
घी/ तेल 2-3 बड़ा चम्मच
कटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच 1¼ cups

स्वादिष्ट राजमा बनाने की विधि
# राजमा को बीनकर धो लें | अब इसे लगभग 4 कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें | अगर आप रात में राजमा भिगोना भूल जाएँ तो सुबह इसे तेज गरम पानी में भिगो दें | राजमा को कम से कम तीन-चार घंटे गरम पानी में भिगो कर रखें | इससे यह उबlलते समय अंदर तक अच्छे से गाल जाता है |

# राजमा को 1 छोटा चम्मच नमक, 2 बड़ी इलायची और 2 तेज पत्ते डालकर मध्यम से धीमी आँच पर प्रेशर कुकर में उबाल लें | लोबिया को उबलने में 15-20 मिनट का समय लगता है | राजमा 2 सीटी में आराम से गल जाता है |

# प्याज और अदरक का छिलका उतारकर धो लें | हरी मिर्च का डंठल हटा कर धो लें | प्याज, अदरक और हरी मिर्च को मोटा-मोटा काटकर, ब्लेंडर या मिक्सी में महीन पीस लें |

# टमाटर को धो कर चार टुकड़ों में काट लें | अब टमाटर को मिक्सी में बारीक पीस लें एक कड़ाही में घी गरम करें | अब प्याज का पेस्ट डालिए और प्याज के सुनहरा होने तक भूनिए | इसमें तकरीबन 8-10 मिनट का समय लगता है |

# अब इसमें पिसा धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और बाकी बचा ½ छोटा चम्मच नमक डालें और 1 मिनट के लिए भूनें अब टमाटर की प्यूरी डालकर मसाले के घी छोड़ने तक भूनें | इस प्रक्रिया में 3-4 मिनट का समय लगता है |

# अब उबले हुए राजमा को भुने मसाले में डालें, और अच्छे से मिलाएँ | अगर राजमा की करी बहुत गाढ़ी हैं तो आप थोड़ा और पानी मिला लें और फिर पकाएँ राजमा को | राजमा को तकरीबन 10 मिनट मध्यम आँच पर पकाएँ राजमा अब तैयार है |

# इन स्वादिष्ट राजमा को कटी हरी धनिया से सजाकर परोसें राजमा को चावल के साथ परोसें | आप चाहें तो इसके साथ मट्ठा भी परोस सकते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.