सूर्य सबसे पहले किस देश में निकलता है? Sabse Pahle Suraj Kaha Nikalta Hai

सूर्य सबसे पहले कौन से देश में निकलता है?
धरती घूमती रहती है इसलिए सबसे पहले कौन सा इलाका सूर्य के सामने आता है कहना मुश्किल है | बहरहाल मनुष्य ने धरती को अक्षांश, देशांतर के मार्फत विभाजित किया है | साथ ही पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाएं भी तय की हैं |

धरती के गोले पर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक जो काल्पनिक देशांतर रेखाएं हैं, उनमें जो देश सुदूर पूर्व में 180 देशांतर पर पड़ेंगे, वहाँ सबसे पहले सूर्योदय मानना चाहिए |दुनिया को अलग-अलग टाइम ज़ोन में विभाजित किया है | इस टाइम ज़ोन से तय होता है कि सबसे पहले सूर्योदय किस देश में होता है |

सामान्यतः हम मानते हैं कि दुनिया में जापान का मिनामी तोरीशीमा धुर पूर्व में है | इसलिए वहाँ सबसे पहले सूर्योदय मान सकते हैं | दूसरा तरीका यह है कि डेटलाइन को आधार मानें | ग्रीनविच मीन टाइम को यदि हम आधार मानते हैं तो जापान के समय में नौ घंटे जोड़ने होंगे | यानी जब ग्रीनविच मीन टाइम शून्य यानी रात के बारह बजे होंगे तब जापान में सुबह के नौ बजे होंगे |

वास्तव में जीएमटी से ठीक बारह घंटे का फर्क फिजी, तुवालू, न्यूजीलैंड और किरिबाती के मानक समय में है, जबकि इन सबकी स्थिति में फर्क है | इस लिहाज से दुनिया का सबसे पूर्व में स्थित क्षेत्र किरिबाती का कैरलिन द्वीप है, जहाँ के सूर्योदय को धरती का पहला सूर्योदय मान सकते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.