इस्लाम धर्म इस्लाम धर्म का तात्पर्य विनम्रता पवित्रता या शक्ति में प्रवेश करना होता है कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया था। आज कोई भी व्यक्ति मेरा यह लेख पढ़ रहा हो चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम या फिर किसी भी और धर्म का कोई भी धर्म बुरा नहीं होता  है सभी धर्म समान रूप में महत्व रखते हैं। धर्म को बुरा  कहने वाले कुछ गंदी मानसिकता रखने वाले लोगों की सोच मात्र है।
इस्लाम क्या है? मुसलमान इस्लाम धर्म का इतिहास

इस्लाम एक एकेश्वरवादी धर्म है। इस्लाम धर्म की स्थापना या इस्लाम धर्म की शुरुआत हजरत मोहम्मद साहब को 610 ईसवी में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान प्राप्ति से शुरू होता है।

इस्लाम धर्म की शिक्षाएं या इस्लाम धर्म के सिद्धांत

इस्लाम धर्म की शिक्षाएं या इस्लाम धर्म के सिद्धांत मुख्यतः पाँच बताये गए हैं -
  • तहारत यानी पवित्रता- ईश्वर एक है और मुहमद आखरी पैगम्बर इसी पर सभी उसूलों का आधार है।
  • नमाज- दिन में  पांच बार नमाज यानी खुदा की इबादत करनी चाहिए तथा अपनी इंद्रियों को काबू में रखना। गलत काम से दूर रहना चाहिए।
  • हज यानी वह तीर्थयात्रा- जिंदगी में एक बार हज की यात्रा करनी चाहिए। जिसमें दुनिया के सभी मुसलमान बिना भेदभाव के भाग लेते हैं।
  • जकात- अपनी आय का 40 वां भाग दान देना तथा यह दान गरीबों, बेसहारों आदि के लिए व्यय किया जाता है।
  • रोजा यानी व्रत- यह आत्मा की शुद्धि के लिए रखा जाता है। रमजान महीने में व्रत रखना चाहिए।


इस्लाम धर्म का इतिहास

  1. इस्लाम धर्म के संस्थापक  कौन थे - हजरतमोहम्मद साहब
  2. हजरत मोहम्मद साहब का जन्म कब हुआ था - 570 ईसवी में
  3. हजरत मोहम्मद साहब का जन्म कहां हुआ था - मक्का में
  4. पिता का नाम क्या था- अब्दुल्ला हजरत
  5. माता का नाम क्या था- अमीना
  6. चाचा- अबुतालिब
  7. दादा- अलमुतल्लिब
  8. पत्नी का नाम क्या था- खदीजा नामक विधवा के साथ हुआ।
  9. पुत्री का नाम क्या था- फातिमा
  10. दामाद का नाम क्या था- अली
  11. हजरत मोहम्मद साहब को ज्ञान प्राप्ति कब और कहां हुई थी -610 ईसवी, हीरा नामक गुफा में
  12. इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत् या हिजरी संवत् के नाम से जाना जाता है- 24 सितंबर 622 ईसवी को पैगंबर के मक्का से मदीना की यात्रा को।
  13. पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान अरबी भाषा में किसने संप्रेषित की- देवदूत जिब्रियल ने।
  14. मोहम्मद साहब की मृत्यु कब हुई - 8 जून 632 ईसवी में।
  15. इस्लाम धर्म शिया तथा सुन्नी नामक दो पंथों में विभाजित कब हुआ- मोहम्मद साहब की मृत्यु के बाद।
  16. सुन्नी किनको कहा जाता है- जो सुनने में विश्वास करते थे उन्हें सुन्नी कहा जाता था। इसका अर्थ है जो पैगंबर मोहम्मद साहब के भाषण या फिर उनके कथनों का अनुसरण करते थे उन्हें हम सुन्नी कहते हैं।
  17. शिया किसे कहा गया- शिया जो अली की शिक्षाओं में विश्वास करते थे उन्हें मोहम्मद साहब का न्यायसम्मत उत्तराधिकारी मानते हैं।
  18. अली की हत्या कब की गई- 661 में
  19. अली के पुत्र का नाम क्या था- हुसैन।
  20. हुसैन की हत्या कब की गई -680 ईसवी में कर्बला (इराक) नामक स्थान पर।
  21. सिया को निश्चित मत का रूप कब दिया गया- अली तथा हुसैन की मृत्यु के बाद।
  22. खलीफा कौन कहलाए- पैगंबर मोहम्मद साहब के उत्तराधिकारी।
  23. इस्लाम जगत में खलीफा पद कब तक रहा- सन् 1924 ईसवी
  24. खलीफा पद को किसने समाप्त किया- तुर्की के शासक मुस्तफा कमाल पाशा ने।
  25. सर्वप्रथम पैगंबर साहब का जीवन चरित्र किसने लिखा- इब्न ईशाक ने।
  26. मोहम्मद साहब पैगंबर के जन्मदिन पर कौन सा पर्व मनाया जाता है- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी।↴↴
  27. भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन कब हुआ- 712 ईसवी में अरबों के द्वारा।
  28. नमाज के दौरान मुसलमान किस ओर मुंह करके खड़े होते हैं -मक्का की तरफ।
  29. भारत में मक्का किस और पड़ता है- पश्चिम की ओर।
  30. मक्का की ओर की दिशा को कहा जाता है- किबला।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.