world's smallest country

विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है?  
देश शब्द का अर्थ है एक ऐसा राज्य, जिसकी अपनी सरकार हो और उसकी अपनी सीमाएं हों प्रत्येक देश का अपना झंडा होता है तथा अपनी अलग-अलग प्रबन्ध व्यवस्था होती है इस परिभाषा के अनुसार बेटिकन सिटी (Vatican City) संसार का सबसे छोटा देश है |

बेटिकन सिटी कैथोलिक ईसाईयों के धर्मगुरु पोप का देश है यह इटली कि राजधानी रोम के मध्य में स्थित है यह पूरी तरह पोप के नियंत्रण में है बेटिकन सिटी का अपना झंडा है इस देश की अपनी डाक-व्यवस्था, रेलवे स्टेशन, टेलीफोन व रेडियो प्रसारण व्यवस्थाएं हैं आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश का कुल क्षेत्रफल 17 वर्गमील है |

इस देश की आय का अपना कोई अलग साधन नहीं है, लेकिन दुनियाभर में फैले कैथोलिक ईसाईयों द्धारा दिए गए धन से इस देश का काम बहुत अच्छे ढंग से चलता है इस देश में पोप के रहने के लिए एक शानदार महल है, जिसमें सुन्दर-सुन्दर बगीचे, पुस्तकालय और म्यूजियम हैं बेटिकन सिटी के दूसरे देशों से अपने कूटनीतिक सम्बन्ध हैं |

बेटिकन सिटी बनने कि कहानी बड़ी दिलचस्प है पिछले सैकड़ों वर्षों से इटली कैथोलिक ईसाईयों की गतिविधियों का केन्द्र रहा है काफी समय तक मध्य इटली के एक बहुत बड़े भाग पर पोप का राजनैतिक नियंत्रण चला करता था 1859 में इस हिस्से को पोप राज्य कहा जाने लगा था और तब इसका क्षेत्रफल चालीस हज़ार नौ सौ साठ वर्ग कि.मी. (सोलह हजार वर्ग मील) था |

1870 में रोम को इटली कि राजधानी घोषित कर दिया गया और पोप की इच्छा के बिना ही पोप राज्य को इटली के साम्राज्य में शामिल कर लिया गया इसका परिणाम यह हुआ कि राजा और पोप के बीच मतभेद पैदा हो गया इन मतभेदों का 1929 में अंत हुआ और इटली की सरकार और पोप के बीच समझोता हुआ, जिसके फलस्वरूप बेटिकन सिटी के वर्तमान पोप है पोलैंड के जॉन पोप पाल द्धित्तीय |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.