ATM Machine में ATM Pin Number को कैसे Change करे दोस्तों आप तो जानते ही है की Pin Code किसी भी ATM Cum Debit Card की जान होती है और समय समय पर आपको अपने ATM Pin को Change करना बहुत जरुरी है क्यूंकि ये सिक्यूरिटी के लिए बहुत आवश्यक है जब हमें बैंक से ATM से साथ Pin code दिया जाता है तो उसी Pin को हम यूज़ करते है |

atm pin change kaise kare

मगर हम उस Pin को Change भी कर सकते है अगर आपको नहीं पता की ATM Machine में ATM Card के Pin को कैसे change किया जाता है तो में आपको इस पोस्ट में बताऊंगा की आप अपने ATM Cum Debit Card के Pin को कैसे Change कर सकते है |

एटीएम पिन नंबर बदलना क्यों चाहिए?

बहुत सी ऐसी परिस्थितिया आ जाती है जब आपको अपने ATM Cum Debit के Pin Code को Change करने की जरूरत पड़ जाती है आपको अपने Pin को Change करने के कई कारण हो सकते है |

1. जब आपको बैंक से पहली बार पिन नंबर दिया जाता है तो आपको उस पिन नंबर को एक बार जरुर चेंज करना चाहिए |
2. आप एटीएम कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट जरुर करते होंगे अगर करते है तो सिक्यूरिटी के लिए अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर जरुर चेंज करें |
3. अगर आपका एटीएम कार्ड कही खों जाये और फिर तुरंत मिल जाये तब भी आप पिन नंबर को जरुर चेंज करें |
4. जब आप एटीएम से कैश निकालने जाते है तो आपने नोटिस किया होगा आपके साथ के लोग आपके द्वारा डाले गए पिन को ताकाझाकी जरुर करते है ऐसी स्तिथी में भी आप अपने एटीएम के पिन नंबर को जरुर चेंज करें |
5. बैंक द्वारा जब ATM Cum Debit Card जारी किया जाता है तो उसपर लिखा होता है की ये एक Confidential है इसे किसी के साथ शेयर ना करें | यानी की आप अपने एटीएम कार्ड को किसी के साथ शेयर न करे अगर करते है तो अपने पिन को जरुर चेंज करें |

ATM Cum Debit Card Pin Ko Kaise Change Kare

एटीएम कार्ड के पिन कोड को चेंज करने के लिए आप अपने बैंक के किसी भी एटीएम मशीन में पिन नंबर को चेंज कर सकते है पिन नंबर चेंज करने के लिए निचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें | जैसे  यहाँ में SBI का पिन चेंज करना चाहता हु तो में SBI के ATM Machine का यूज़ करूँगा लेकिन आप जिस बैंक के ATM का Pin Number चेंज करना चाहते है आप उसी बैंक के ATM Machine को use करें |
1. Swipe ATM cum Debit Card: - सबसे पहले आप अपने ATM Card को एटीएम मशीन में Swipe करें |
2. Select Banking: - अब आपको एटीएम की स्क्रीन पर banking के आप्शन को सेलेक्ट करना है |
3. Language Select: - अब आपको किसी भी एक लैंग्वेज (Hindi या English) को सेलेक्ट करना है |
4. Select Random Number:- अब आपको रैंडम नंबर यानि 10 से 99 के बीच किसी भी नंबर को इंटर करके yes पर क्लिक करना है |
5. Enter Your ATM Pin:- अब आपको अपना ATM Pin नंबर इंटर करना है |
6. Select Pin Change Option: - अब आपको स्क्रीन पर कई सारे आप्शन मिलेंगे इसमें आप Pin Change के आप्शन को सेलेक्ट करे |
7. Enter Your New Pin: - अब आप जो पिन नंबर रखना चाहते है वो इंटर करें |
8. Re-Enter Your New Pin: - अब आपको दुबारा से नए पिन नंबर को इंटर करे |
9. Pin Changed: - अब कुछ मिनट बाद ही एटीएम के स्क्रीन पर Your PIN has changed successfully लिखा हुआ आ जायेगा अब आपका ATM Pin Number Change हो चूका है |

तो दोस्तों इस तरह से आप अपने ATM या Debit Card के Pin number को change कर सकते है अब जब भी आप कोई transactions करोगे तो आपको नया Pin इंटर करना पड़ेगा |

तो दोस्तों में आशा करता हूँ आप जान गए होंगे की ATM Cum Debit Card के Pin Number को कैसे Change करते है अगर आपको ATM Pin Change करने में कोई भी प्रॉब्लम आती है तो निचे कमेंट बॉक्स में आप कमेंट्स कर सकते है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.