आमतौर पर हम जब किसी से कुछ कहते हैं तो उसके बाद एक वाक्य उस बात को सुनिश्चित करने के लिए और जोड़ देते हैं जिसे ही हम Question Tag कहते हैं |

जैसे:
  • राम रोज स्कूल जाता हैहै ना?
  • राम रोज स्कूल जाता हैक्यों?
  • राम रोज स्कूल जाता हैहै कि नहीं?
उपरोक्त तीनो वाक्यों के दूसरे भागों में तीनो ("है ना", "क्यों", "है कि नहीं") का मतलब एक ही है और इन्हें ही हम Question Tag कहते हैं और इनकी English इनके प्रथम वाक्य के हिसाब से लिखते हैं न कि ये जैसे दिखते हैं

प्रथम वाक्य को मुख्य वाक्य कहते हैं आइये अब हम इन्हें अंग्रेजी में समझते हैं अंग्रेजी में समझने के लिए हमें निम्न 3 नियमो को ध्यान में रखना होता है-
१. दोनों वाक्यों का Tense समान होना चाहिए
जैसे-
He works in a building. Doesn't he?
दोनों वाक्य Present Indefinite में हैं|

२. अगर मुख्य वाक्य Positive हो तो Question Tag, Negative और मुख्य वाक्य Negative तो Question Tag, Positive होना चाहिए|
जैसे-
You are not allowed for this. Aren't you? (Incorrect)
You are not allowed for this. Are you? (Correct)

3. Question Tag में Pronoun का प्रयोग करना चाहिए|
जैसे-
Ram is an intelligent boy. Isn't Ram? (Incorrect)
Ram is an intelligent boy. Isn't He? (Correct)

आइये कुछ और Examples देखें-
1. Mohan and Shyam are good friends. Aren't they?
2. You are not jumping high. Are you?
3. We never practiced that much. Did we?
4. I am going back to Lucknow. Aren't I?
Note- I का Negative Question Tag, Aren't I होगान कि Arn't I.
5. They did well. Didn't they?
6. She likes you. Doesn't she?
7. You and I are not planning for this. Are we?

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.