सुल्तान अज़लान शाह (19 अप्रैल 1928-28 मई 2014) मलेशिया की रियासत पेराक के 34वें सुल्तान और मलेशियाई राजतंत्र के नौवें राष्ट्राध्यक्ष  थे | अपने स्कूली दिनों में वे हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे और उन्होंने पेराक की टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था |

उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की थी और वे देश की सर्वोच्च अदालत के प्रमुख भी रहे | दूसरी बातों के अलावा उन्होंने अपने देश में हॉकी के खेल जबर्दस्त बढ़ावा दिया और उनके प्रयास से ही मलेशिया में दो बार (1975 और 2002) विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है |

सन 1983 में उन्होंने सुल्तान अज़लान शाह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया यह प्रतियोगिता इपोह में हर साल होती है |

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.