प्रत्येक मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियाँ पाई जाती हैं और इनकी
अपनी-अपनी विशेषताएँ होती हैं इन हड्डियों की मदद से ही मनुष्य अपने शरीर का उपयोग
कर पाता है। मनुष्य के शरीर की हड्डियों का आकार अलग-अलग होता है जिसमें कुछ
हड्डियाँ बड़ी होती हैं तो कुछ छोटी होती हैं। मनुष्य के शरीर में पाँच प्रकार की
हड्डियाँ होती हैं।
मनुष्य के शरीर में जो पाँच प्रकार की हड्डियाँ पाई जाती हैं वो लंबी हड्डियाँ, छोटी हड्डियाँ, सीसमाइड हड्डियाँ, अनियमित हड्डियाँ और चपटी हड्डियाँ। होती है मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी
फीमर हड्डी एक लंबी प्रकार की हड्डी है। यह शरीर के वजन को सहने और पैर की गति को
संचालित करने में कार्य करती है। आइए जानते हैं कि मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी हड्डी और छोटी हड्डी कौन-सी होती हैं
मानव शरीर की सबसे लंबी या बड़ी हड्डी कौन-सी है?
मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी जांघ की हड्डी होती है जिसे फीमर (Femur)
कहा जाता है। फीमर हड्डी शरीर की सबसे मजबूत हड्डी भी मानी
जाती है जो कूल्हे और घुटने के जोड़ों के बीच विकसित होती है। शरीर की सबसे लंबी
हड्डी फीमर जांघ में स्थित एकमात्र हड्डी है औसतन मनुष्य शरीर में फीमर की
लंबाई किसी व्यक्ति की ऊंचाई का 26.74% होती है। यह अधिकांश भूमि स्तनधारियों, पक्षियों, छिपकलियों सहित कई
सरीसृप, और मेंढक जैसे उभयचरों में पायी जाती है।
मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन-सी है?
मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज (Stapes) हड्डी होती है जो कान
के मध्य भाग में स्थित होती है। इस हड्डी का आकार 3 मिमी x 2.5 मिमी होता है
यह हड्डी मनुष्यों के कान के बाहरी भाग से आवाज़
को अंदरूनी भाग तक पहुँचाने में मदद करती है। यह हड्डी सबसे छोटी होने के साथ-साथ वजन में हल्की भी होती है और इसकी लंबाई
लगभग 11 इंच या 28 सेंटीमीटर होती है।
शरीर की सबसे छोटी और बड़ी हड्डी कौनसी है?
Reviewed by ADMIN
on
September 23, 2019
Rating:

No comments: