पटवारी किसे कहते है पटवारी का क्या अर्थ है?
पटवारी का अर्थ "पृथ्वी के भूखंड को सही-सही माप कर जमीन को चिन्हित कर दे व नक्शा तैयार कर दे उसे पटवारी कहते हैं
Patwari kise kahte hai

पटवारी से संबंधित बेसिक जानकारी

प्रश्न) एक पटवारी के पास कौन-कौन से अभिलेख होते है?
उत्तर:- एक पटवारी के पास 3 भू अभिलेख होते है:-
1) खसरा
2) नक्शा (गांव के समस्त भूमि का)
3) किश्त बंधी (खाते का रजिस्टर)


प्रश्न) कोटवाल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें?
उत्तर:- प्रत्येक गांव में एक कोटवाल रहता है तथा इसका कार्य गांव के समस्त समस्याओं को विकासखंड  अधिकारी के पहुंचाना होता है|

प्रश्न) खानापूरी किसे कहते हैं?
उत्तर:- खानापूरी खसरा या प्लाट के नंबर बैठाने की क्रिया को खानापूरी कहते हैं|

प्रश्न) खाता नंबर किसे कहते हैं?
उत्तर:-  प्रत्येक रायत के सीरियल नंबर को खाता नंबर कहा जाता हैl

प्रश्न) खसरा नंबर किसे कहते हैं?
उत्तर:-  गांव में प्रत्येक खेत के सीरियल नंबर को खसरा नंबर कहते हैं इसे प्लाट नंबर भी कहते हैं|

प्रश्न) एराजी किसे कहते है?
उत्तर:-  किसी खेत को डिसमिल एकड़ हेक्टेयर आदि में बांटने के क्रिया को एरजी कहते है|

प्रश्न) बाउंड्री किसे कहते है?
उत्तर:-  किसी गांव खेत राज्य देश के चारो तरफ के सिमा को बाउंड्री कहते है|
प्रश्न) नजरि नक्शा किसे कहते है?
उत्तर:-  वैसा नक्शा जो बिना पैमाइस के आधार पर सिर्फ देख समझ कर अनुमान लगाने हेतु बनाया गया हो उसे नजरि नक्शा कहते है|

प्रश्न) तनाजा फार्म किसे कहते है?
उत्तर:- जिस जमींन पर झगड़ा विवाद या तनाव  बढ़ा हुआ है वैसे जमींन का विवरण सहित जानकारी जिस फार्म पर बना रहता है उसे तनाजा फार्म कहते है|

प्रश्न)  अधिकार किसे कहते है?
उत्तर:-  खतौनी में जिस रैयत (व्यक्ति) का नाम से प्लाट दर्ज रहता है उस जमींन पर उस रैयत का अधिकार रहता है|

प्रश्न) ब्लू प्रिंट नक्शा किसे कहते है?
उत्तर:-  किसी मान चित्र पर नक्शा ड्रेसिंग पेपर पर रख कर ब्लू स्याही वाली कलम से पहले नक्शे का हुबा-हुब रूप से नक्शा ड्रेसिंग पेपर पर बनाया जाता है जिसे हम ब्लू प्रिंट नक्शा कहते है|

प्रश्न) सर्वे किसे कहते हैं किस का शुभारंभ कैसे किया जाता है?
उत्तर:- पृथ्वी के किसी भी भूखंड को किसी भी पैमाने पर नक्शा बनाने की क्रिया को सर्वे कहते हैं अर्थात किसी भी भूमि को पहले हुए सर्वे के अनुसार तथा पुराने कागजातों को देखते हुए जो जो कार्य आगे बढ़ाया जाता है या दोहराया जाता है उस नियम को सर्वे कहते हैं सर्वे का शुभारंभ उत्तर पश्चिम कोड से किया जाता है तथा दक्षिण-पूर्व कोण पर समाप्त किया जाता है|

भू मापक पटवारी शिक्षण से संबंधित प्रश्न:-

प्रश्न) भूमि प्रबंधक समिति के कार्य को लिखिए?
उत्तर:- भूमि प्रबंधक समिति के कार्य निम्नलिखित है:-
1) भूमि का बंदोबस्त है या प्रबंध करना तथा पट्टों पर कृषि कार्य हेतु देना या आवास हेतु स्थलों को आबंटन करना |

2) ग्राम सभा द्वारा चलाये जाने वाले अथवा उसके विरुद्ध अन्य व्यक्तियो पक्ष करो द्वारा दायर किये गए मुक़दमो की पैरबी संचालन या प्रति वाद करना तथा अभियोजन करना रजिस्टर बुक दमाद रखना (शीघ्र तैयार करना) वदो का पारित आदेशों का खसरा लिखना तथा उन्हें अदोमास पूरा करना|
3) कृषि विकास तथा सुधार करने हेतु प्रयास करना कृषको को समझना तथा उन्नत तक निकी सहायता दिलाना |
4) जंगलो तथा ब्रक्ष का परिक्षण करना ग्राम सभा के और से पौधे देकर सामुदायिक फलो उद्यान लगाना या लगवाना |
5) अवादी के स्थलों का ग्राम सभा संचार व्यवस्था का रख रखाओ या विकास करना |
6) सरकारी खेती का विकास करना |
7) जोट चकबंधी करना तथा उसके ब्लाकों में संयोग करना |
8) कुटीर उधोगो का विकास करना व् बेरोजगारी दूर करना |
9) मिनायो तथा तालाबो का रख रखावो करना विकास करना |
10) मल गुजारी का हिसाब किताब रखना |

Read also

6 टिप्‍पणियां:

Blogger द्वारा संचालित.