PPE का क्या मतलब है इसका fullform क्या होता है, PPE का महत्त्व क्या है पीपीई किट क्या है पीपीई किट की आवश्यकता क्यों पड़ती है आज की इस पोस्ट में हम PPE की full form और इसके हिंदी अर्थ (Hindi meaning) के बारे में विस्तार से जानेंगे तो चलिए शुरू करते है PPE की जानकारी और फुल फॉर्म हिंदी में क्या है |

PPE Full Form in Hindi - PPE Kit क्या है?

कोरोना वायरस ने इन दिनों दुनिया भर में महामारी फ़ैला रखा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए PPE Kits का उपयोग करने के बारे में काफी चर्चा हो रही है। ये PPE Kits क्या हैं और इनसे वाइरस से मुकाबला करने में कैसे मदद मिलती है यह जानना आज की आवश्यकता हो गई है तो आइए जानते हैं पीपीई किट क्या होता है |

PPE Full Form in Hindi - PPE Kit क्या है?

PPE का फुल फार्म होता है personal Protection Equipment” (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) और PPE का हिंदी अर्थ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण होता है जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ऐसे उपकरण जिनसे संक्रमण से खुद को बचाने में मदद मिले। कोरोना वायरस चूंकि संक्रामक बीमारी है इसलिए इससे बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं, बार-बार हाथ साफ कर रहे हैं, लोगों से दूरी बनाकर बात कर रहे हैं।


आम जनता तो मास्क और दास्ताने का इस्तेमाल कर रही है लेकिन कोरोना की चपेट में आए मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टर्स, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के लिए ये चीजें नाकाफी हैं।

वाइरस संक्रमण से बचने के लिए मेडिकल स्टाफ को बीमारों का इलाज व सर्जरी करते समय कुछ अतिरिक्त सावधानियां रखने के साथ शरीर को ढंकने हेतु विशेष प्रकार की वस्तुओं का इस्तेमाल भी करना पड़ता है। और ये सारी वस्तुएं PPE Kits कहलाती हैं। मास्क भी पीपीई किट का एक भाग है। इसके अलावा जो चीजें PPE Kits में शामिल की जाती है वे इस प्रकार है:-
  • मास्क
  • गाउन
  • एप्रन
  • ग्लोव्स
  • फेस प्रोटेक्टर
  • फेस शील्ड
  • स्पेशल हेलमेट
  •  रेस्पिरेटर्स
  • आई प्रोटेक्टर्स
  • गॉगल्स
  • हेड कवर
  • शू कव
  • रबर बूट्स इत्यादि


ऊपर बताई चीजों में से काफी नामों से हम भली-भांति परिचित हैं,जैसे मास्क,ग्लोव्स,गॉगल्स,एप्रन आदि। बस इन्हें PPE KIT कहते हैं |

डॉक्टर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गम्भीर बीमारी के इलाज, ICU में भर्ती मरीजों का इलाज और सर्जरी कार्य करते समय PPE सूट भी इस्तेमाल किये जाते हैं। ये काफी महंगे होते हैं और वैज्ञानिक तरीके से बनाये जाते हैं।

PPE Suit पहनने से डॉक्टर्स केमिकल, फिजिकल और रेडियोलॉजिकल प्रकार के संक्रमण से अपना बचाव करते हैं। PPE Suit में ऊपर लिखे - मास्क, ग्लोव्स, आंखों के लिए चश्मा, जूते के कवर,हेड कवर, हेलमेट व रेस्पिरेटर्स मतलब सिर से पैर तक शरीर को ढंकने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले सभी संसाधन होते हैं।


PPE Kit का उपयोग किसी बीमारी के संक्रमण से बचाव की गारंटी नहीं है PPE Kit पहनने के बाद भी डॉक्टर्स तक भी कोरोना से संक्रमित हो गए, ऐसी खबरें सुनने में आई है फिर भी किसी बीमारी के संक्रमण से बचाव में PPE Kit के महत्व को कम नहीं आंका जा सकता।

Read also

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.