आइस क्यूब के पहले आइस या बर्फ का आविष्कार हुआ था | यों तो बर्फ प्राकृतिक रूप से हमें मिलती है | उसके आविष्कार की बात सोची नहीं जा सकती | पर खाने-पीने की चीज़ों को सुरक्षित रखने के लिए और गर्म इलाकों में कमरे को ठंडा रखने के लिए बर्फ की ज़रूरत हुई |

फ्रीज़ में आइस क्यूब का आविष्कार कैसे हुआ?


शुरू के दिनों में सर्दियों की बर्फ को जमीन के नीचे दबाकर या मोटे कपड़े में लपेट कर उसे देर तक सुरक्षित रखने का काम हुआ | फिर आइस हाउस बनाने का चलन शुरू हुआ | ज़मीन के नीचे तहखाने जैसे बनाकर उनमें बर्फ की सिल्लियाँ रखी जाती थीं, जो या तो सर्दियों में सुरक्षित कर ली जाती थीं या दूर से लाई जाती थीं | उधर चीन में आइसक्रीम बनाने की कला का जन्म भी हो गया था |


सन 1295 में जब मार्को पोलो चीन से वापस इटली आया तो उसने आइस क्रीम का जिक्र किया | आइस हाउस के बाद आइस बॉक्स बने | फिर कृत्रिम बर्फ बनाने की बात सोची गई | इसके बाद रेफ्रिजरेटर की अवधारणा ने जन्म लिया | सन 1841 में अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गोरी ने बर्फ बनाने वाली मशीन बना ली | आइस क्यूब ट्रे बीसवीं सदी की देन है | इस ट्रे ने आइस क्यूब को जन्म दिया | 

यह भी पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.